फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet Minister Ganesh Joshi's car collided with the escort

Dehradun News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की गाड़ी एस्कॉर्ट से टकराई

Sat, 22 Jun 2024 03:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Ganesh Joshi's car collided with the escort
I
विज्ञापन

II
राजपुर रोड स्थित बहल चौक पर हुआ हादसा, कैबिनेट मंत्री स्वस्थ
I
I
I
I योग दिवस के कार्यक्रम में जाते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की गाड़ी एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई। टक्कर से कैबिनेट मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कैबिनेट मंत्री को कोई चोट नहीं लगी। उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी गई।

I
I
I
Iशुक्रवार को सुबह छह बजे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी परेड ग्राउंड में योग कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान राजपुर रोड पर बहल चौक के समीप उनके काफिले के आगे अचानक एक वाहन आ गया। इसे बचाने के लिए उनकी गाड़ी के आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी के इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। ब्रेक लगते ही गाड़ी रुक गई और कैबिनेट मंत्री की गाड़ी एस्कॉर्ट से टकरा गई। टक्कर से उनकी गाड़ी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को चोट नहीं आई। उन्हें सामान्य चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की। चिकित्सकों ने कैबिनेट मंत्रीI की गर्दन का एक्सरे कराया है। जांच ठीक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी बिल्कुल स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed