फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabinet minister distributed Mahalaxmi kit to 31 women

कैबिनेट मंत्री ने 31 महिलाओं को बांटी महालक्ष्मी किट

Thu, 29 Jul 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cabinet minister distributed Mahalaxmi kit to 31 women
दीपनगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री मह? - फोटो : DEHRADUN
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को केदारपुरम स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में 31 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया। उन्होंने बताया कि माता और नवजात कन्या के पोषण, साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए यह किट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि बेटियों के जन्म पर इस तरह की 50 हजार किट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किट में बादाम गिरी, सूखी खुमानी, अखरोट, छुआरा, दो जोड़े जुराब, गर्म कॉटन स्कॉर्प, एक बड़ा व एक छोटा तौलिया, मौसम अनुसार वार्म व कॉटन ब्लेंकेट, फुल साइज गर्म शॉल, सिंगल बेड तकिये कवर के साथ कॉटन प्रिंट की बेडशीट, दो पैकेट सेनेटरी नैपकिन, सरसों का तेल, साबुन और कपड़े धोने का साबुन शामिल है। इसके अलावा कन्या शिशु के लिए दो जोड़े सूती या गर्म कपड़े, टोपी-जुराब, सूती लंगोट के कपड़े, सॉफ्ट कॉटन बेबी तौलिया, बेबी साबुन, तेल-पाउडर, रबर सीट, मौसम अनुसार गर्म व कॉटन बेबी ब्लेंकेट, टीकाकरण कार्ड, स्तनपान व पोषाहार कार्ड भी किट में रखे गए हैं।
विज्ञापन

रेखा आर्य ने माताओं से बेटियों का बेहतर ढंग से पालन-पोषण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार ने यह पहल की है। लोग बेटियों के जन्म और लालन-पालन को लेकर किसी तरह का संकोच या भेदभाव न करें, इसके लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने मंदिर प्रांगण में पौधा भी लगाया। सचिव बाल विकास हरीश सेमवाल ने कहा कि बेटियों को लेकर लोगों की सोच में बहुत अधिक सकारात्मक बदलाव आया है। इस दौरान प्रशांत आर्य, एसके सिंह, डॉ. अखिलेश मिश्रा, दिनेश प्रसाद सती व सुशीला रावत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, विभागीय कार्मिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed