फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cabina Minister gave crores of gifts to the villagers of Dogi Patti

काबीना मंत्री ने दोगी पट्टी के ग्रामीणों को दी करोड़ों की सौगात

Wed, 05 Jan 2022 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cabina Minister gave crores of gifts to the villagers of Dogi Patti
25 दोगी पट्टी में आयोजित कार्यक्रम में शिलान्यास करते कृषि मंत्री सुबोध उनियाल। - फोटो : RISHIKESH
दोगी पट्टी स्थित अटल आदर्श विद्यालय एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शिरकत कर 20 करोड़ 62 लाख के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ ही काबीना मंत्री ने स्थानीय क्षेत्रवासियों को सौरऊर्जा और कृषि यंत्र बांटे।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल कहा कि नरेंद्रनगर विधानसभा में विकास कार्य लगातार जारी है। वर्तमान समय में इस विस के अंतर्गत प्रदेश में सबसे अधिक सड़कें, विद्यालय हैं, जो यहां हुए विकास कार्यों को दर्शाता है। ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने 20 करोड 62 लाख रूपए की लागत से दर्जन भर से अधिक योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होने पर काबीना आभार व्यक्त किया। कहा कि काबीना मंत्री के नेतृत्व में नरेंद्रनगर विस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका मुनिकीरेती अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, नरेंद्रनगर मंडी उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राणा, पूर्व प्रधान हुकम सिंह भंडारी, दिनेश भट्ट, गुणानंद कुलियाल, राधाकृष्ण रयाल, गजेंद्र राणा, रघुवीर सिंह चौहान, मनीष डिमरी, मोहम्मद आरिफ खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं का हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
- गूलर में विद्युत उपकेंद्र बिजलीघर का लोकापर्ण,
- किसानभवन पावकी देवी का लोकार्ण,
- सामुदायिक भवन मैथिसेरा मिंडाथ का लोकापर्ण,
- डिग्री कॉलेज पावकीदेवी का शिलान्यास,
- घेराधार, भेड़ापातल, बग्गाशेरा में सड़कों का शिलान्यास,
- बाँसकाटल और हिंडोला मोटर मार्ग का शिलान्यास,
- मुंडाला-भौराणी तक मोटर मार्ग का शिलान्यास,
- बुगाला से गाड़नामे टोंक तक संपर्क र्ग का शिलान्यास,
- मिंडाथ- पालिसेरा संपर्क मार्ग का शिलान्यास,
- कुथ्या संपर्क मार्ग का शिलान्यास,
- बल्याखान, बिलोगी, भिगनी, क्यारखी, जमीणि के संपर्क मार्ग का शिलान्यास,
- पावकीदेवी से पैजाई गांव तक संपर्क मार्ग का शिलान्यास,
- कौड़ियाला-बडीर संपर्क मार्ग का शिलान्यास
- प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजनाओं का शिलान्यास आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed