{"_id":"58f271204f1c1bca68cf564d","slug":"cabin-man-of-chennai-express-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा चेन्नई एक्स्प्रेस का कोच , केबिनमैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग के दौरान पटरी से उतरा चेन्नई एक्स्प्रेस का कोच , केबिनमैन निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई एक्सप्रेस की पेंट्री कार के पटरी से उतर जाने के मामले में केबिन मैन को निलंबित कर दिया गया है। मुरादाबाद रेल मंडल के स्तर से पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात दून रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान चेन्नई एक्सप्रेस की पेंट्री कार वाला कोच पटरी से उतर गया था। ट्रेन को पूरी तरह पटरी पर लाने में कई घंटे लग गए। इससे सुबह दून पहुंचने वाली काठगोदाम एक्सप्रेस शुक्रवार को करीब एक घंटे की देरी से दून पहुंची।
विज्ञापन
सुबह दून से जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस और चेन्नई एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से रवाना की जा सकी। उधर, रेलवे की प्राथमिक जांच में केबिन मैन की गलती पाई गई है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि केबिन मैन शेरपाल को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच में आने वाले तथ्यों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।