फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By the year 2025, gas pipeline will reach every home in

Dehradun News: 2025 तक पछवादून में घर-घर शुरू हो जाएगी पीएनजी की आपूर्ति

Fri, 09 Feb 2024 03:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
By the year 2025, gas pipeline will reach every home in
I- बल्लूपुर से सेलाकुई तक बिछाई जा रही है गैस पाइपलाइन
विज्ञापन

I

I-योजना के विस्तार के लिए वन विभाग से चल रही एनओसी लेने की प्रकियाI

वर्ष 2025 तक पछवादून क्षेत्र में घर-घर गैस पाइपलाइन पहुंच जाएगी। बल्लूपुर से सेलाकुई तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस योजना के विस्तार के लिए वन विभाग से एनओसी लेने की प्रकिया चल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल फरवरी तक घर-घर पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। पेट्रोल और डीजल फिलिंग स्टेशनों पर सीएनजी उपलब्ध होगी।



पछवादून क्षेत्र में अभी सिलिंडर के माध्यम से घरों में गैस की आपूर्ति की जाती है। कई बार अचानक गैस समाप्त होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। 2025 तक इस समस्या से निजात मिल जाएगी। योजना के दूसरे चरण का काम चल रहा है। देहरादून शहर के बल्लूपुर से लेकर औद्योगिक सेलाकुई तक गैस पाइप बिछाई जानी है। एफआआई तक पाइपलाइन बिछा दी गई है। झाझरा क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के लिए वन विभाग से एनओसी ली जा रही है। उसके बाद सहसपुर, हरबर्टपुर, विकासनगर और डाकपत्थर तक पाइपलाइन योजना का विस्तार किया जाएगा। एक साल में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन





I
I

Iगैस पाइपलाइन योजना के दूसरे चरण का कार्य तेजी से चल रहा है। योजना के विस्तार के लिए वन विभाग से एनओसी लेने की प्रकिया चल रही है। संभवत: अगले साल तक पछवादून क्षेत्र में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। सीएनजी की मांग को देखते हुए फिलिंग स्टेशनों को भी गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

Iकेके अग्रवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed