फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By the deity's command, the

Dehradun News: देवता की आज्ञा से महासू मंदिर में अब नहीं चढ़ेगा घांडुवा

Thu, 01 Oct 2026 11:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 01 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
By the deity's command, the
प्रसिद्ध श्री महासू देवता मंदिर हनोल में देवता की आज्ञा से घांडुवा (बकरा) चढ़ाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर में वर्ष 2010 से पशुबलि प्रथा बंद है। बृहस्पतिवार को बावर क्षेत्र की छह खतों और बंगाण की तीन पट्टियों से पहुंचे देवता के कारिंदों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गई। मंदिर में 19 से 21 नवंबर तक होने वाली स्वर्ण कलश स्थापना को लेकर भी तैयारियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


स्वर्ण कलश स्थापना के आयोजन को लेकर हनोल में हुई बैठक में बावर खत, शिलगांव, फनार, लखौ, बाणाधार और देवघार समेत छह खतों तथा बंगाण क्षेत्र की तीन पट्टियों के प्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की। शांठीबिल के बजीर दीवान सिंह राणा और बावर खत के सदर स्याणा चमन सिंह चौहान ने बताया कि देवता की आज्ञा से घांडुवा चढ़ाने की परंपरा पर रोक लगाई गई है। श्रद्धालु इसके विकल्प के रूप में जटा नारियल चढ़ा सकेंगे। घांडुवे के निर्धारित मोल या चढ़ावे की धनराशि मंदिर समिति कार्यालय में जमा कर रसीद भी प्राप्त की जा सकेगी। धार्मिक अनुष्ठान में जौनसार-बावर, बंगाण, यमुना घाटी, पछवादून और हिमाचल के सिरमौर-शिमला समेत अन्य क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति ने भोजन, सुरक्षा, पेयजल, पथ प्रकाश और यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन


बैठक में सदर स्याणा चमन सिंह, पांशीबिल के बजीर जयपाल सिंह पंवार, स्याणा सुनील राणा, स्याणा किशन सिंह, स्याणा रणेश्वर सिंह, स्याणा भुवनेश्वर पंवार, स्याणा संतराम चौहान, स्याणा सूरतराम जोशी, सचिव मोहनलाल सेमवाल, हरिश्चंद्र राणा, स्याणा अर्जुन सिंह रावत, धीरज सिंह राणा, नरेंद्र नौटियाल, विक्रम सिंह राजगुरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed