उपचुनाव में दिखा गजब का उत्साह, 74 फीसदी वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के भगवानपुर सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में उपचुनाव के लिए लोगों में भारी उत्साह देखा गया। मतदान समाप्ति पर 74 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। इसी के साथ सभी छह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
सुबह से मतदाताओं के मूड देखकर यह अंदाजा लग गया था कि जमकर बड़ी संख्या में मतदान होने वाला है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंचते रहे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में 143 केंद्र बनाए गए थे।
मतदान के दौरान अलवलपुर मतदान केंद्र से ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के चलते मतदान रोके जाने की खबर आई। इसके अतिरिक्त सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली हैं।
बसपा विधायक सुरेंद्र राकेश के निधन के बाद भगवानपुर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। सुरेंद्र राकेश की पत्नी ममता राकेश को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने राजपाल सिंह पर अपना भरोसा जताया है।
अतिसंवेदनशील बूथों अर्धसैनिक बल तैनात
143 मतदान केंद्रों में से 36 केंद्र अतिसंवेदनशील और 21 संवेदनशील हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया गया हैं। निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान में भाग लेने की अपील की है।
मतदान के दौरान चुनाव प्रेक्षकों, जिला निर्वाचन अधिकारी एचसी सेमवाल और निर्वाचन अधिकारी समेत अधिकारियों की टीमें शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्रों का दौरा कर रही हैं।
9 अप्रैल को खत्म हुआ प्रचार
करीब 20 दिन से जोरों पर चल रहा
चुनाव प्रचार शुक्रवार 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था। शुक्रवार को सभी छह
प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने
पक्ष में मतदान करने की अपील की।