फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   By giving the lure of a job, the girls were being thrown into the body.

नौकरी का लालच देकर देह में झोंक रहे थे युवतियों को

Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
By giving the lure of a job, the girls were being thrown into the body.
नौकरी का लालच देकर युवतियों से देह व्यापार कराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने इस कार्रवाई में चार युवतियों (पीड़िताओं) को भी मुक्त कराया है। युवतियां पंजाब, झारखंड और दिल्ली की निवासी हैं। यह सेक्स रैकेट व्हाट्एसप के माध्यम से चलाया जा रहा था। आरोपियों में से एक चार साल पहले भी यूनिट के हत्थे चढ़ चुका है।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी हेमंत खंडूरी ने बताया कि उन्हें अनैतिक देह व्यापार के बारे में सूचना मिली थी। पता चला था कि पहले से सक्रिय गिरोह का सरगना राहुल पाटिल अब भी इस काम में लगा हुआ है। वह कुछ लड़कियों को दिल्ली से मसूरी लेकर जा रहा है। इसी क्रम में राजपुर रोड पर पुलिस ने एक इनोवा कार को रोका। उसमें दो युवक और चार युवतियां बैठी हुईं थीं। इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं।
विज्ञापन

लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि यह दोनों युवक उन्हें नौकरी का झांसा देकर देहरादून लेकर आए थे। लेकिन, इससे पहले भी वह उनसे देह व्यापार करा चुके हैं। मसूरी में भी उन्हें इसी काम के लिए ले जाया जा रहा था। युवकों के व्हाट्एसप को चेक किया गया तो पता चला कि सारा धंधा व्हाट्एसप के माध्यम से चलाया जा रहा था। इस पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम राहुल पाटिल निवासी महर्षि वाल्मीकि बस्ती, गोविंदगढ़ कांवली रोड और राहुल कुमार निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार हैं। इनमें से राहुल पाटिल को 2018 में भी पकड़ा जा चुका है। दोनों के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेशा किया गया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के जश्न के लिए ले जाई जा रही थीं युवतियां
व्हाट्सएप के माध्यम से दिल्ली व देश के अन्य राज्यों में अलग-अलग एस्कॉर्ट सर्विस के नाम से गिरोह चलाते हैं। व्हाट्सएप पर ग्राहकों से सौदा कर दिल्ली से वाहनों के माध्यम से अलग-अलग जगह महिलाओं को ले जाते हैं। नए साल में कुछ ग्राहकों के लिए मसूरी में इन चार युवतियों को दिल्ली से लाकर ले जा रहा था। राहुल पाटिल व राहुल कुमार के मोबाइल की जांच करने पर पाया की इनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के नाम से एस्कॉर्ट सर्विस आदि ग्रुप बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed