फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   live By Elections 2018 Updates tharali vote counting

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव 2018: मतगणना हुई पूरी, थराली सीट पर जीती भाजपा

Fri, 01 Jun 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 01 Jun 2018 07:05 AM IST
विज्ञापन
live By Elections 2018 Updates tharali vote counting
Munni Devi BJP Candidate
उत्तराखंड की थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से कुलसारी में शुरू हुई मतगणना दोपहर बाद पूरी हो गई। भाजपा ने 1981 मतों से थराली उपचुनाव में जीत हासिल की।  यहां मैदान में पांच प्रत्याशी थे।
विज्ञापन


 चुनाव नतीजे के आंकड़े जारी कर दिए हैं। आगे देखिए....

माकपा - कुंवर राम      1034
कांग्रेस - जीत राम       23756
बीजेपी - मुन्नी देवी शाह 25737
यूकेडी - कस्वी लाल      1365
निर्दलीय -बीरी राम       587
नोटा       -  705

पोस्टल वैलेट गणना में
बीजेपी 120
कांग्रेस 26

भाजपा ने यहां दिवंगत विधायक मगन लाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस से पूर्व विधायक जीतराम चुनाव मैदान में थे। 28 मई को इस सीट के लिए हुए चुनाव में 53 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने मतदान किया था। मुन्नी देवी के जीत दर्ज करते ही भाजपाई ढोल नगाड़ों पर नाचने लगे। गुलाल लगाकर खुशी मनाई गई। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने 1,900 वोटों से ज्यादा के अंतर से कांग्रेस के प्रत्याशी जीतराम को हराया है।

01:31 - 15वें राउंड की मतगणना के बाद उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल कर ली हैं। थराली सीट से भाजपा की प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12:56 - 14वें राउंड के बाद भाजपा 1701 वोट से आगे चल रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
12:40: उत्तराखंड के थराली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत लगभग तय हो गई है। 13वें राउंड के बाद भाजपा 1144 वोट से आगे चल रही है। मतगणना केन्द्र के बाहर भाजपा की नारेबाजी शुरु हो गई है। मगन लाल शाह अमर रहें के नारे लग रहे हैं। अब केवल 2 राउंड की मतगणना शेष है।

12:33- 12वें राउंड में भाजपा को मामूली बढ़त मिली है। अब बीजेपी 815 वोटों से अागे है।

12:26- 11वें राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। अभी भी भाजपा 793 वोटों से अागे है। 11वें राउंड में भाजपा को 1714, कांग्रेस को 1736, यूकेडी को 77, माकपा को 92 और निर्दलीय को 47 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को अब तक क्रमश: कुल 18488, 17695, 1036, 768 और 448 वोट मिल चुके हैं। 38958 वोटों की गिनती की जा चुकी है।

12: 10- 10वें राउंड में भी कांग्रेस को बढ़त मिली है। अब भाजपा की धड़कनें बढ़ गई है। इस राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी जीत राम को 246 वोटों की बढ़त मिली है। भाजपा की बढ़त अब केवल 815 वोट रह गई है।

11:46 - नौवें राउंड में कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त मिली है। लेकिन अभी भी भाजपा का जलवा कायम है। इस राउंड में कांग्रेस को 746 वोटों की बढ़त मिली है। वहीं कुल गणना को देखें तो भाजपा अभी भी 1061 वोटों से आगे चल रही है। नौवें राउंड में भाजपा को 1010, कांग्रेस को 1756, यूकेडी को 53, माकपा को 31 और निर्दलीय को 47 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को अब तक क्रमश: कुल 15065, 14004, 880, 642 और 355 वोट मिल चुके हैं। 31373 वोटों की गिनती की जा चुकी है।

11:30-  आठवें राउंड की गणना के बाद भाजपा को 1807 वोटों की बढ़त मिली है। आठवें राउंड में भाजपा को 1587, कांग्रेस को 1624, यूकेडी को 68 , माकपा को 83 और निर्दलीय को 30 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को क्रमश: कुल 14055, 12248 , 827, 611 और 308 वोट मिल चुके हैं। 28449 वोटों की गिनती की जा चुकी है।

11:22- सातवें राउंड की गणना के बाद भाजपा 1844 से बढ़त बनाए हुई है। सातवें राउंड में भाजपा को 1578, कांग्रेस को 1468, यूकेडी को 109, माकपा को 27 और निर्दलीय को  32 वोट मिले हैं। इन पार्टियों को क्रमश: कुल, 12468, 10624, 759,  528 और 274 वोट मिल चुके हैं। 25031 वोटों की गिनती की जा चुकी है।
 

11:11 - छठे राउंड की मतगणना पूरी हुई। इस राउंड में भाजपा 1734 वोटों से आगे रही। 6वें चरण में माकपा कुंवर राम को 34, कांग्रेस के जीत राम को 1253, बीजेपी की मुन्नी देवी शाह को 1374, यूकेडी के कस्बी लाल को 66, निर्दलीय बीर राम को 28 वोट और नोटा को 35 वोट मिले हैं।

11:03 - पांचवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा 1613 वोटों से बढ़त बनाए हुए है। हालांकि इस राउंड में कांग्रेस भाजपा से 198 वोटों से आगे रहीं। पांचवें राउंड में भाजपा को 1521 वोट मिले और कांग्रेस को 1719 वोट मिले। इसके साथ ही अब तक भाजपा को 9516 वोट मिले हैं। कांग्रेस को टोटल 7903 वोट मिले हैं। यूकेडी को अब तक 584, माकपा को 467 और निर्दलीय को कुल 215 वोट मिले है।

 

सुबह 8 बजे से कुलसारी में शुरू हो गई मतगणना

live By Elections 2018 Updates tharali vote counting
voting

10: 39 - अभी तक कुल 15,585 वोटों की गिनती हो चुकी है। अब तक सभी राउंड में भाजपा आगे चल रही है। सहानुभूति की लहर में भाजपा की जीत की सम्भावना प्रबल हो रही है।

10:34 - चौथे चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा 3492 वोटों से आगे चल रही है। चौथे राउंड तक भाजपा को  7995, कांग्रेस को 4503, यूकेडी को 505, सीपीआई को 428, निर्दलीय को 192 और नोटा को 281 वोट मिले हैं।

10: 28- 11211 मतों की गिनती हो चुकी है। भाजपा की मुन्नी देवी को 5700 मिले, कांग्रेस के जीतराम को 4506 मिले हैं।


10:01 - तीसरे चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। अब भाजपा 1194 वोटों से आगे हो गई है।


9:52 - दूसरे चरण की मतगणना में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। भाजपा 519 वोटों से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी को 1621 मत, कांग्रेस के जीतराम को 1440, यूकेडी के कस्बी लाल को 120, सीपीआई के कुंवर राम को 72, बीरी राम (निर्दलीय) को 54 और नोटा को 58 मत मिले हैं।

9:46- पहले चरण की मतगणना में भाजपा को 1795 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस को 1457 मत मिले हैं। यूकेडी को 69, सीपीआई को 32, निर्दलीय को 31 वोट और 56 लोगों ने नोटा बटन दबाया है। 3441 मतों की गणना की जा चुकी है।

9:30- पहले चरण की मतगणना पूरी। थराली में 338 वोटों से भाजपा आगे।

8: 50- 3277 सर्विस मत में से केवल 262 आए। 92 सुरक्षाकर्मियों को भेजे गये मतपत्र में से 17 आए। ऐसे में केवल 279 मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

8:26 - थराली की 177 बूथों के लिए होगी गिनती। एक बूथ देवसारी में वोटिंग नहीं हुई थी। लोगों ने बहिष्कार किया था।

8:09 - पोस्टल बैलेट की गणना शुरू। 268 हैं पोस्टल बैलेट।

8:00- सुबह 8 बजे से कुलसारी में मतगणना शुरू हो गई।

 

इतिहास के पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा यह चुनाव

live By Elections 2018 Updates tharali vote counting
voting

मतगणना के लिए नियुक्त सभी कार्मिक बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे मतगणना स्थल राइका कुलसारी मे पहुंच गये थे। मतगणना के लिए 49 कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। मतगणना के लिए 12 टेबल लगायी गई थी। प्रत्येक टेबल पर एक-एक मतगणना सुपरवाइजर, मतगआणना सहायक एवं माइक्रो आब्जर्बर की तैनाती की गयी थी। जबकि डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबल पर की गई। इसके लिए 5 कार्मिक लगे थे। मतगणना का कार्य 15 राउंड में संपन्न हुअा। 

थराली विधानसभा उपचुनाव में आज जीत चाहे किसी की भी हो, लेकिन यह उपचुनाव इतिहास के पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा। 28 मई को ईवीएम में बंद हुए 53048 मतदाताओं के वोट उपचुनाव में खड़े पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया। भाजपा की मुन्नी देवी शाह जीत गईं हैं। इस क्षेत्र से पहली महिला विधायक बनने का गौरव उन्हें हासिल होगा।


2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थराली विधानसभा में पहली बार उपचुनाव हुआ है। इस सीट पर मतदाताओं की पसंद हमेशा भाजपा और कांग्रेस ही रहे हैं। चार विधानसभा चुनाव में से तीन बार भाजपा और एक बार कांग्रेस को जीत मिली है। 2002 में हुए पहले चुनाव में भाजपा के गोविंद लाल शाह ने कांग्रेस के प्रेमलाल भारती को शिकस्त देकर पहला विधायक बनने का गौरव हासिल किया। गोविंद लाल शाह ने प्रेमलाल भारती को 1798 वोटों के अंतर से हराया। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर गोविंद लाल शाह पर भरोसा जताया।

दो बार विधायक रहने का रिकॉर्ड गोविंद लाल शाह के नाम

live By Elections 2018 Updates tharali vote counting
voting

गोविंद लाल शाह ने 11695 वोट हासिल कर कांग्रेस के भोपाल राम टम्टा को शिकस्त दी। इस सीट पर दो बार विधायक रहने का रिकॉर्ड गोविंद लाल शाह के नाम पर है।

प्रो. जीतराम ने 2012 के विधानसभा चुनाव में 17404 वोट हासिल कर भाजपा के मगनलाल शाह को 637 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि 2017 में भाजपा के मगनलाल शाह ने इस हार का बदला लिया और इस सीट पर सबसे अधिक अंतर से जीत हासिल की। मगनलाल शाह ने कुल 25810 वोट हासिल कर प्रो. जीतराम को 4921 वोटों के अंतर से हराया था।

मतगणना से पहले प्रत्याशी और उनके समर्थक बृहस्पतिवार को वोटों का गुणा-भाग लगाने में जुटे रहे। अलग-अलग बूथों से मिली रिपोर्ट और फीडबैक के आधार पर प्रत्याशी वोटों का एक संभावित आंकड़ा बनाने की कोशिश करते दिखे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा की मुन्नी देवी शाह और कांग्रेस के प्रो. जीतराम के बीच ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed