{"_id":"6686409cb7f12b98ac04ba4b","slug":"by-election-uttarakhand-news-congress-in-charge-shailaja-will-come-for-campaigning-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand By Election: प्रचार के लिए आएंगी कांग्रेस प्रभारी शैलजा, पांच जुलाई को करेंगी चुनाव जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand By Election: प्रचार के लिए आएंगी कांग्रेस प्रभारी शैलजा, पांच जुलाई को करेंगी चुनाव जनसभा
Thu, 04 Jul 2024 12:22 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 04 Jul 2024 12:22 PM IST
सार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी पांच जुलाई को मंगलौर सीट में पार्टी प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए प्रचार करेगी। साथ ही उपचुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने उपचुनाव के लिए समय निकाल लिया है। पांच जुलाई को मंगलौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनावी जनसभा करेगी। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं सिरसा से सांसद शैलजा कुमारी उत्तराखंड नहीं आईं। हालांकि वे वर्चुअल बैठकों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस नेताओं को उपचुनाव की रणनीति और तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश देती रहीं।
विज्ञापन
10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने समय निकाल लिया है। पांच जुलाई को मंगलौर सीट में पार्टी प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए प्रचार करेगी। साथ ही उपचुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेगी। प्रदेश प्रभारी का अभी बदरीनाथ विधानसभा का दौरा करने का कार्यक्रम तय नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...धामी के दो सरकारों के तीन साल: यूनिफॉर्म सिविल कोड समेत कई महत्वपूर्ण और सख्त फैसले लिए, ये रही उपलब्धियां
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी का मंगलौर विधानसभा क्षेत्र दौरा तय हो गया है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।