फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Business establishments built by capturing forest lands

वन भूमि पर कब्जा कर बना डाले व्यापारिक प्रतिष्ठान

Sat, 13 Jul 2019 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Business establishments built by capturing forest lands
वन विभाग के अफसरों से बेखौफ कब्जेदारों दून-मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर से लेकर दर्जनों जगहों पर वन विभाग की कीमती जमीन पर कब्जा करके अस्थायी व स्थायी निर्माण कर लिया। कई जगह तो व्यापारिक प्रतिष्ठान बना लिए हैं। प्रकरण प्रमुख वन संरक्षक जयराज के संज्ञान में लाए जाने के बाद उन्होंने मुख्य वन संरक्षक ग़ढ़वाल को एक सप्ताह के भीतर जांच करने व एक माह के भीतर कब्जों को हटाए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक जयराज का कहना है कि कब्जेदारों को चिन्हित करने के साथ ही उनकी बेदखली की कार्रवाई की जाए। चौंकाने वाली बात यह है कि शिव मंदिर से लेकर मसूरी तक कई जगह कब्जेदारों ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा करके व्यापारिक प्रतिष्ठान तक बना डाले और वन विभाग के अफसरों व कर्मचारियोें को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में इस प्रकरण में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक जयराज वन विभाग की जमीन पर होने वाले कब्जों को लेकर लगातार मुख्य वन संरक्षकों, वन संरक्षकों व प्रभागीय वनाधिकारियों से सचेत कर रहे हैं लेकिन अधीनस्थ अधिकारियों ने इस दिशा मेें कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में वन विभाग की 9000 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा है, जिसे खाली कराने को लेकर विभागीय अधिकारी नाकाम साबित हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जबकि प्रमुख वन संरक्षक द्वारा इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed