{"_id":"664ebf89304a4263c309a9e8","slug":"bus-overturns-after-going-out-of-control-accident-while-returning-from-badrinath-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 24 यात्री थे सवार, एक घायल; बद्रीनाथ से दर्शन कर आते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 24 यात्री थे सवार, एक घायल; बद्रीनाथ से दर्शन कर आते वक्त हुआ हादसा
Thu, 23 May 2024 09:31 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 May 2024 09:31 AM IST
सार
हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है बस में 24 लोग सवार थे।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है बस में 24 लोग सवार थे। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 23 मई को 5:30 डीसीआर के माध्यम से कोतवाली श्री बद्रीनाथ सूचना मिली कि हनुमान चट्टी से ढाई किलोमीटर आगे बेनाकुली के पास वाहन संख्या UK-08-PA-1335 (महिंद्रा मिनी बस) अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई है। सूचना पर चौकी हनुमान चट्टी/कोतवाली श्री बद्रीनाथ से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पता चला कि बस में 24 लोग सवार थे जो उड़ीसा के रहने वाले हैं। वे श्री बद्रीनाथ से दर्शन कर वापस जा रहे थे। दुर्घटना में एक महिला जोशना को हल्की-फुल्की चोटे आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर भेज दिया गया है। बाकि सभी यात्री ठीक हैं। जिन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन