फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus hanging on bridge at haridwar.

एक घंटे तक पुल पर लटकी रही यात्रियों से भरी बस, अटकी सांसें

Thu, 17 Dec 2015 04:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, (श्यामपुर-हरिद्वार)
ब्यूरो / अमर उजाला, (श्यामपुर-हरिद्वार) Updated Thu, 17 Dec 2015 04:21 PM IST
विज्ञापन
bus hanging on bridge at haridwar.

उत्तराखंड में हल्द्वानी से हरिद्वार आ रही रोडवेज बस गैंडीखाता के पास हरियाणा रोडवेज को ओवरटेक करते हुए पुल की रेलिंग तोड़ते पुल से लटक गई।

विज्ञापन


बस के पुल के किनारे लटकने पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्रियों ने बस के शीशे तोड़कर जान बचाई। मौके पर पहुंची श्यामपुर पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर बस को क्रेन से निकलवाया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे हल्द्वानी से हरिद्वार आ रही बस रोडवेज बस यूके07पीए0537 गैंडीखाता के पास पुल पर हरियाणा रोडवेज को ओवरटेक करते हुए पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर लटक गई। बस के पुल पर लटकने के बाद यात्रियों की सांसे अटकन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई यात्री बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी। करीब एक घंटे तक बस पुल पर ही लटकी रही। बुजुर्ग यात्रियों को बस से बाहर निकालने में बहुत परेशानी हुई। सवारियों से भरी रोडवेज की बस के पुल से नीचे लटकने की सूचना के बाद पुलिस महकमा के भी हाथ पांव फूल गए।

क्रेन की मदद से बस को निकाला बाहर

bus hanging on bridge at haridwar.

सूचना पर श्यामपुर थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरु किया। कई यात्रियों को पुलिस की ओर से सीढी लगाकर और रस्सियों के सहारे निकाला गया। यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकलवाया।

बताया जा रहा कि बस को एजेंसी चालक शेरपाल चला रहा था। सूचना के बाद रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। श्यामपुर पुलिस ने रोडवेज प्रशासन को यात्रियों की सुरक्षा में प्रशिक्षित चालकों से बसों का संचालन करने और कोहरे को देखते हुए बसों को संयमित गति में ही चलाने को कहा है।

हल्द्वानी से आ रही हरिद्वार डिपो की दूसरे राज्य की रोडवेज की बस को ओवरटेक करते हुए पुल के नीचे लटक गई। शुक्र यह हुआ कि बस नीचे गहरी नदी में नहीं गिरी, नहीं तो मंजर कुछ और ही होता। करीब एक घंटे बस पुल से नीचे लटकी रही।
- गिरीश चंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष श्यामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed