फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus full of passengers fall in Bhagirathi 

यात्रियों से भरी बस भागीरथी में गिरी, 22 की मौत

Wed, 24 May 2017 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 May 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
bus full of passengers fall in Bhagirathi 
accident - फोटो : amarujala

गंगोत्री से हरिद्वार जा रही इंदौर (मध्यप्रदेश) के यात्रियों की मिनी बस गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास गहरी खाई में गिरकर भागीरथी नदी में समा गई। हादसे में 22 लोगों की मौत की सूचना है।

विज्ञापन


हालांकि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) राम सिंह मीणा ने 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जाता है कि बस में करीब तीस यात्री सवार थे। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर (मध्यप्रदेश) के तीर्थयात्रियों का दल गंगोत्री दर्शन कर मंगलवार को मिनी बस से हरिद्वार लौट रहा था, तभी देर शाम करीब पौने छह बजे गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास चालक के नियंत्रण खो देने से बस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद भागीरथी नदी में समा गई। हादसे में मारे गए लोगों के ल‌िए मध्य प्रदेश के सीएम श‌िवराज स‌िंह चौहान ने दो लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही धरासू पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर खाई काफी गहरी होने से रेस्क्यू कर पाना संभव नहीं होने पर टीम सराली-मरगांव वाले रास्ते से नदी के दूसरे छोर पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे का वीड‌ियो

 

रेस्क्यू अभी भी जारी

bus full of passengers fall in Bhagirathi 

यहां से जवान किसी प्रकार रस्सों के सहारे नदी के बीच पहुंचे। फिर घायलों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू करने का काम शुरू हुआ। रात तक कुल सात घायलों को रेस्क्यू कर चिन्यालीसौड़ सीएचसी पहुंचाया गया। इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। यात्री दल में शामिल अन्य लोगों का पात नहीं चल पाया। 

डीएम आशीष कुमार श्रीवास्तव, एसपी ददन पाल सहित रेस्क्यू टीम समाचार लिखे जाने तक लापता यात्रियों की खोज और बचाव कार्य में जुटी हुई थी। 

गंगोत्री से उत्तरकाशी लौटते समय बस के खाई में गिरने से 20 यात्रियों की मौत हुई है। बस में इंदौर के करीब 29 लोग सवार थे, जिनमें से सात को रेस्क्यू कर बचा लिया गया है। अन्य की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम देर रात तक जुटी है।  
राम सिंह मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed