फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus driver Vikram did not improve

Dehradun News: नहीं सुधरे बस-विक्रम चालक, नियमों को ताक पर रख लगा रहे दौड़

Tue, 24 Jun 2025 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bus driver Vikram did not improve
राजधानी देहरादून में सार्वजनिक वाहनों से यात्रा करने में कितनी चुनौती हैं, इसका अंदाजा खुद संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने तीन बार यात्रा कर लगा लिया है। इतना ही नहीं नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों के चालक व संचालकों पर कार्रवाई भी की जा रही है। बावजूद इसके शहर के कुछ बस-विक्रम चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यह न सिर्फ नियमों को ताक पर रख वाहनों का दौड़ा रहे है बल्कि यात्रियों की जान से भी खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सार्वजनिक वाहनों में यात्रा के दौरान आने वाली परेशानियां और उनकी कमियां और खामियां जांचने के लिए आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने नई पहल शुरू की है। जिसके तहत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी हर बृहस्पतिवार को सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर कार्यालय पहुंचते हैं। इस दौरान मिलने वाले फीडबैक के आधार पर आरटीओ कार्रवाई भी कर रहे हैं। लेकिन अभी भी बस-विक्रम व ई-रिक्शा चालक बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने सार्वजनिक वाहनों की स्थिति का जायजा लिया तो कई विक्रम ओवरलोडिंग करते हुए नजर आए। जबकि चालक के बगल में प्रतिबंधित होने के बावजूद भी यात्री बैठे दिखे। उधर कुछ सिटी बसों की सूरत में तीन सप्ताह बाद भी सुधार नहीं आया। राजपुर रोड में चल रह विक्रम और कारगी चौक से बंजारावाला की तरफ जा रहे ई रिक्शा नियमों का उल्लंघन करते नजर आए। ऐसे में अब इन चालकों पर आरटीओ क्या कार्रवाई करेगा, यह आने वाला वक्त तय करेगा।
विज्ञापन


पहले चरण में लगेगी बस संचालकों की क्लास
तीन सप्ताह के दौरान बसों की हालत देखते हुए आरटीओ ने डोईवाला और सहस्त्रधारा रूट की बसों के संचालकों को नोटिस दिया गया है। इन बस संचालकों की जल्द क्लास लगेगी। इस क्लास में बस संचालकों को बताना होगा कि बस की सूरत सुधारने में उन्होंने क्या काम किए। दूसरे चरण में दूसरे रूट की बसों की क्लास लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि दोनों रूटों के बस संचालकों को बुलाया जाएगा। इस दौरान उनकी बस में 15 बिंदुओं पर जांच की जाएगी। इसके लिए आरआई व एआरटीओ को निर्देशित कर दिया गया है। इन सबके बावजूद भी अगर किसी बस की सूरत नहीं सुधरी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरे चरण में दूसरी रूट की बस संचालकों को बुलाया जाएगा। हमारा मकसद सार्वजनिक वाहन सुविधा को साफ-सफाई के साथ सुरक्षित बनाना है। रही बात विक्रम में सात सीट की क्षमता की तो इस पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed