फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus crushed the young man, death

बस ने युवक को कुचला, मौत

Sat, 10 Jul 2021 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bus crushed the young man, death
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डाकपत्थर रोड पर बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक छिटककर बस के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साएं लोगों ने जमकर हंगामा काटा और बस के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंची विकासनगर कोतवाली पुलिस ने गुस्साई भीड़ को शांत कराया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी बस डाकपत्थर से देहरादून जा रही थी। जबकि बाइक सवार युवक समद (19) पुत्र मोहम्मद सईद निवासी नवाबगढ़ थाना विकासनगर डाकपत्थर की ओर जा रहा था। शाम करीब पांच बजे पुल नंबर एक से कुछ आगे सामने से आ रही बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर बस के नीचे आ गया। सिर कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे। गुस्साएं लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। जिससे बस के शीशे टूट गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव के पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed