फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus conductor drunk on duty.

बस में नशे में धुत कंडक्टर ने किया खूब हंगामा

Tue, 01 Mar 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Mar 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
bus conductor drunk on duty.

परिवहन निगम के परिचालक को नशे की हालत में देख आरएम पीके भारती का पारा हाई हो गया। उन्होंने देहरादून से आईएसबीटी से पिथौरागढ़ जा रही बस की सवारियों को दूसरी बस में शिफ्ट कराकर गंतव्य को भेजा। आरएम ने इस बस को यहीं खड़ी करवाया और रूट पर नहीं जाने दिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम के परिचालकों पर डब्लूटी सवारियों ढोने को तो आरोप लगते रहे हैं अब तो उनपर नशेड़ी होने का भी ठप्पा लग गया है। आरएम पीके भारती की कार्रवाई तो यही साबित करती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक सोमवार को आईएसबीटी में परिवहन निगम का परिचालक दीपक कुमार ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में था।
विज्ञापन


आरएम पीके भारती ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिचालक नशे में धुत था। सवारियों की शिकायत पर उस बस को वहीं रोक दिया गया और सवारियों को देहरादून-लोहाघाट-पिथौरागढ़ रूट पर जा रही बस में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सवारियों को कोई परेशानी नहीं हुई। कंडक्टर के खिलाफ  उसके मूल डिपो पिथौरागढ़ से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या यूके 07 पीए 1990 के परिचालक के मामले में जांच आरआई पिथौरागढ़ डिपो की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed