फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus and train condition in diwali 2017

दिवाली में ट्रेनें फुल, बसों में मारामारी, तत्काल कोटा भी मिनटों में समाप्त

Sat, 14 Oct 2017 06:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 14 Oct 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
bus and train condition in diwali 2017
train reservation

दिवाली के मद्देनजर धनतेरस से लेकर भैयादूज तक ट्रेनों और वॉल्वो बसों में सभी सीटें रिजर्व हो चुकी हैं।

विज्ञापन


बसों में यात्रियों की मारामारी को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम हरिद्वार डिपो ने कुमाऊं और दिल्ली के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ाने से निगम की आय में भी वृद्धि होने के आसार है।  

हरिद्वार रूट से करीब 20 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। अधिकांश ट्रेनों में दिवाली के मद्देनजर महीनों पहले सीटें रिजर्व हो चुकी है। धनतेरस से लेकर भैयादूज तक सभी ट्रेनों की जनरल बोगियों में भी यात्रियों का दबाव कई गुना अधिक रहेगा। 

विज्ञापन

दिवाली पर बसों की मारामारी से यात्रियों को झेलनी होगी फजीहत

bus and train condition in diwali 2017
uttarakhand roadways
यात्री सामान्य बोगियों में ही सफर करेगा। ट्रेनों के फुल होने से ऐसे में यात्रियों के लिए बसें एकमात्र  विकल्प होगी। आमतौर  पर दिवाली पर बसों की मारामारी से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है।

बसों के फेरे बढ़ाने के बाद भी यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है। जन शताब्दी, उत्कल, नंदा देवी, पटना समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहे हैं। यहां तक की रेलवे की तत्काल व्यवस्था भी फेल होती दिखाई दे रही है। एक ही मिनट में तत्काल कोटा भी समाप्त हो रहा है। वॉल्वो की बसों में भी सीटें फुल  चल रही है। ऐसे में परिवहन निगम की बसों में भीड़ हो रही है।

दिवाली की तैयारियों के लिए परिवहन निगम ने कुमाऊं और दिल्ली, राजस्थान के रूट में बसों के अतिरिक्ति फेरे चलाने का निर्णय लिया है। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक एसएस चौहान ने बताया कि कुछ दिनों के लिए कुमाऊं और दिल्ली पर बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। रेलवे के मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक अनिल शर्मा का कहना है कि रिजर्वेशन फुल चल रहे है।  शनिवार को रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन कराने वालों की भीड़ उमड़ी।  कई लोगों ने वेटिंग के ही टिकट बना लिए। ट्रेनों में 200 से अधिक वेटिंग आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed