फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident near dehradun

दीवार से बस की टक्कर ने बचा ली 35 जिंदगी

Wed, 23 Oct 2013 12:17 PM IST
अमर उजाला, त्यूनी, विकासनगर
अमर उजाला, त्यूनी, विकासनगर Updated Wed, 23 Oct 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
bus accident near dehradun

राजधानी देहरादून से सटे हरिपुर-कोटी मार्ग पर उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया जब विकासनगर से त्यूनी जा रही एक बस का टायर बुलगाड़खड्ड के पास तेज ढाल पर फट गया।

विज्ञापन


गनीमत यह रही कि बस सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गई। चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए यात्रियों ने मौके पर जाम लगा दिया जिससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यात्रियों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन


टायर फट गया
मंगलवार को 35 सवारियां लेकर विकासनगर से त्यूनी जा रही एक बस करीब 11:30 बजे बुलगाड़खड्ड के समीप तीव्र ढाल पर पहुंची तो बस का टायर फट गया जिससे अनियंत्रित होकर बस कुछ दूरी पर जाकर सुरक्षा दीवार से टकरा गई और रुक गई। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा दीवार से बस की टक्कर नहीं होती तो बड़ा हादसा होता।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
यात्रियों ने आरोप लगाया कि यात्रियों की जान जोखिम में डालकर क्षेत्र में खटारा बसों का संचालन किया जा रहा है। आए दिन क्षेत्र में अनहोनी की आंशका बनी रहती हैं। 2:30 बजे मौके पर पहुंची कालसी पुलिस ने यात्रियों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। एसडीएम एमएस बर्निया ने कहा कि मौके पर कालसी पुलिस को भेजकर बस को कब्जे में ले लिया गया है। खटारा बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में कलम सिंह, बलवीर सिंह, श्याम सिंह, सुरेश, मदन सिंह, मीरा देवी, प्रीतम सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed