फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bus accident in chamoli

बस पर गिरी चट्टान, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Wed, 23 Jul 2014 09:09 PM IST
अमर उजाला, चमोली, गोपेश्वर
अमर उजाला, चमोली, गोपेश्वर Updated Wed, 23 Jul 2014 09:09 PM IST
विज्ञापन
bus accident in chamoli

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम साढे़ चार बजे चट्टान का एक हिस्सा बस की छत तोड़ते हुए बस के भीतर जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घटना बदरीनाथ हाईवे पर बाजगांव के करीब हुई। इससे बस में सवार अन्य 14 सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में भर्ती कराया गया। घायलों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन


बुधवार को बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान से छिटके पत्थरों को एक वेगनआर में सवार यात्री रुककर साफ कर रहे थे। तभी जोशीमठ से कर्णप्रयाग जा रही बस भी यहां पहुंचकर रुक गई और बस के चालक-परिचालक हाईवे से पत्थरों को हटाने में जुट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीधे बस की छत पर आ गिरी चट्टान

bus accident in chamoli

यात्री रास्ते में पड़े पत्थरों के टुकड़ों को हटा ही रहे थे, इसी दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूटकर खड़ी बस के ऊपर जा गिरा, जिसमें फ्रंट सीट पर बैठे उमट्टा कर्णप्रयाग निवासी गणेश प्रसाद (38) पुत्र नंद राम और कालेश्वर, कर्णप्रयाग निवासी पूर्ण सिंह (40) की मौके पर मौत हो गई।

वहीं पत्थर लगने से कुहेड़ निवासी सूरज डुंगरियाल (पुत्र आनंद डुंगरियाल) और सेम-डुंगरा निवासी सावित्री देवी (पत्नी आशा लाल) घायल हो गए।

हाईवे पर पत्थर हटाते हुए बस चालक उत्तरों, कर्णप्रयाग गांव निवासी कमल सिंह नेगी (पुत्र श्यालक सिंह) तथा वैगनआर चालक जोशीमठ के रविग्राम निवासी शिवेंद्र चौधरी (पुत्र ठाकुर लाल चौधरी) भी घायल हो गए।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

bus accident in chamoli
बताया जा रहा है कि गणेश प्रसाद और पूर्ण सिंह दोनों चमोली कस्बे से बस में सवार हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, एसडीएम चमोली अवधेष कुमार सिंह और कोतवाली चमोली से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 आपातकालीन वाहन से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed