फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus accident in almora 8 passengers injured

उत्तराखंड: कार बचाने के चक्कर में रामनगर जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, आठ लोग बुरी तरह घायल

Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, मौलेखाल (अल्मोड़ा) Updated Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
Bus accident in almora 8 passengers injured
Bus overturned

नागचूलाखाल से रामनगर की तरफ जा रही आदर्श कंपनी की बस मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग पर झड़गांव के पास बोलेरो को पास देते समय सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में भर्ती किया गया। तीन घायलों की गंभीर हालत देख उन्हें रामनगर के लिए रेफर किया गया है। बस में 19 लोग सवार थे।

विज्ञापन


आदर्श कंपनी की बस यूके 07-पीए-0588 बृहस्पतिवार की सुबह नागचूलाखाल से रामनगर जा रही थी। करीब साढे़ दस बजे  मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग पर झड़गांव के पास बोलेरो को पास देते वक्त बस सड़क पर पलट गई, जिस स्थान पर बस पलटी है वह डेंजर जोन है।
विज्ञापन


यदि बस एक पलटी और लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 19 लोग सवार थे। दुर्घटना में नागचूला खाल निवासी दिनेश सिंह रावत (35), उसकी पत्नी लीला देवी (28), बच्चे कुनाल सिंह (05) और अनिल रावत (07) के अलावा नैन सिंह (40) पुत्र पान सिंह निवासी रिवाली, गोविंद सिंह (70) पुत्र उमेद सिंह निवासी झड़गांव, नंदराम (73) पुत्र बचीराम निवासी बसौली, सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह निवासी घचकोट घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

108 एंबुलेंस और प्रशासन के अफसरों के देर में पहुंचने पर नाराजगी

पांच घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दिनेश रावत की हालत को देखते हुए उसे रामनगर के लिए रेफर कर दिया है। घायल नंद राम, सुरेंद्र सिंह को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देकर वहीं से रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को मामूली चोट आई है।              

स्थानीय लोगों ने सड़क पर बस पलटने की सूचना 108, पुलिस, तहसील प्रशासन को समय पर दे दी थी। लोगों का आरोप है कि 108 सेवा सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची।

पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी भी काफी देर से घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचा दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत चौधरी ने 108 और पुलिस, तहसील प्रशासन के अधिकारियों के देर से घटनास्थल पर पहुंचने पर नाराजगी जताई है।             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed