फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   burning bandra express

तो क्या इसने लगाई थी बांद्रा एक्सप्रेस में आग?

Fri, 10 Jan 2014 08:05 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Jan 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
burning bandra express

राजधानी लौट रही देहरादून एक्सप्रेस में आग लगने की घटना रेल में सवार लोगों से एक पल के लिए भी भुलाई नहीं जा रही है।

विज्ञापन


हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था...
देहरादून सुरक्षित लौटे लोगों अभी भी उस सदमे से बाहर नहीं निकले हैं। अमर उजाला ने प्रत्यक्ष दर्शियों से बात की।

पढ़ें, श्रीनगर और लखनऊ से बेहतर है देहरादून

बांद्रा एक्सप्रेस (देहरादून एक्सप्रेस) के एक मुसाफिर आर्मी में सिपाही रमाशंकर दोस्त से मिलने दून आ रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें एक पागल महिला पर शक है।
विज्ञापन


वह टायलेट के किनारे बीड़ी पी रही थी। उसने ही आग लगाई होगी। रमाशंकर ने बताया कि मैं गहरी नींद में था तभी तेज धमाका हुआ और आंखें खुलीं तो हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के इस गांव में कोई लड़की नहीं बनती दुल्हन

पल भर के लिए कुछ समझ में ही नहीं आया। फिर देखा बगल में बैठा यात्री सामान समेट कर भाग रहा है। बोगी में धुंआ भरने लगा था। मैं भी जान बचाने के लिए भागा।


रमाशंकर के साथ ही तीन अन्य यात्री दून पहुंचे। गुरुवार रात दस बजे ट्रेन दून पहुंची तो यात्रियों के चेहरों पर हादसे का खौफ भी दिखा और राहत की खुशी भी। यात्री बोले, यह उनका नया जन्म है।

पढ़ें, हमारे सीएम का खर्चा देखकर तो अंबानी भी शरमा जाएं

अपनी बहन से दून मिलने आ रहे जवाहर आक्रोश में थे। बोले इस हादसे में नौ से ज्यादा लोगों की मौत हुई होगी। जवाहर ने बताया कि एक बार उन्हें लगा कि मौत सामने खड़ी है। लेकिन किसी तरह हिम्मत जुटाकर जान बचाई। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों की मौत धुंए से हुई है।

पढ़ें, सरकार ने सभी को दिया नए साल का तोहफा

मारुति नाइक ने बताया मैं सोया नहीं था। हमारे कोच में ही सबसे पहले आग लगी थी। जैसे ही आग के शोले दिखे हमने चेन खींच दी। उसके बाद ट्रेन से कूद गए। लेकिन बाद में फिर से ट्रेन में चढ़ गए और कई लोगों को बचाया भी। उन्होंने बताया कि हादसे के दस मिनट बाद ही मदद भी आ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed