फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bureaucrats will be transferred on the basis of performance CM Dhami asked for feedback Uttarakhand news

Dehradun: परफारमेंस के आधार पर होंगे नौकरशाहों के तबादले, सीएम ने मांगा फीडबैक, दूसरे पखवाड़े में फेरबदल

Sun, 07 May 2023 06:46 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 May 2023 06:46 AM IST
सार

तबादलों की जो एक सूची बनाई गई थी, उसमें शामिल अफसरों की परफारमेंस का भी आकलन शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में होने वाले प्रशासनिक फेरबदल में कुछ डीएम की कुर्सियां भी हिलेंगी। गढ़वाल और कुमाऊं के तीन-तीन जिलों के डीएम इधर से उधर किए जा सकते हैं। शासन से एक-दो अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
Bureaucrats will be transferred on the basis of performance CM Dhami asked for feedback Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आने वाले दिनों में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत दिए हैं। परफारमेंस पर सचिवालय से लेकर जिलों तक में नौकरशाहों की कुर्सियां हिलेंगी। सीएम कार्यालय महत्वपूर्ण स्टेशन पर तैनात हर अफसर के कामकाज के बारे में फीडबैक जुटा रहा है।

विज्ञापन

सीएम की मुख्य सचिव से भी वार्ता हो चुकी है। माना जा रहा कि सीएम ने सीएस से अफसरों के बारे में फीडबैक मांगा है। इस माह के दूसरे पखवाड़े में तबादलों की सूची जारी हो सकती है। धामी सरकार में आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अफसरों के तबादलों को लेकर कसरत चल रही है।

विज्ञापन


तबादलों की जो एक सूची बनाई गई थी, उसमें शामिल अफसरों की परफारमेंस का भी आकलन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने अफसरों के अभी तक के प्रदर्शन की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। सीएम कार्यालय अफसरों की परफॉरमेंस के संबंध में सूचनाएं जुटाकर सीएम को उपलब्ध करा रहा है। खुद सीएम भी अपने स्तर पर अफसरों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की भी हिलेंगी कुर्सियां

आने वाले दिनों में होने वाले प्रशासनिक फेरबदल में कुछ डीएम की कुर्सियां भी हिलेंगी। गढ़वाल और कुमाऊं के तीन-तीन जिलों के डीएम इधर से उधर किए जा सकते हैं। शासन से एक-दो अफसरों को महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा कुछ मंत्रियों को उनके विभागों में उनकी पसंद के सचिव मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अतिक्रमण पर अब तेजी से चलने लगा बुलडोजर...27 मंदिर और 200 मजारे ध्वस्त, दो गुरुद्वारों को नोटिस

हम दैनिक आधार पर नियमित समीक्षा कर रहे हैं। ये समीक्षा योजनाओं, विकास की प्रगति और भावी कार्ययोजना को लेकर है। इसमें अफसरों के काम की प्रगति की भी जानकारी ली जा रही है। तबादलों में परफॉरमेंस को देखा जाएगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed