फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bumper devotee in neelkanth rishikesh

तीस हजार से अधिक भक्तों ने नीलकंठ में किया भोले का जलाभिषेक

Mon, 20 Feb 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 20 Feb 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
bumper devotee in neelkanth rishikesh
नीलकंठ जाते शिवभक्त - फोटो : file photo

फाल्गुन मास की पौराणिक नीलकंठ धाम की यात्रा में सोमवार को तीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुबह से शाम तक नीलकंठ मंदिर और पैदल मार्ग भोले के जयकारों से गुंजायमान रहा।

विज्ञापन


24 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। फाल्गुन मास का सोमवार होने के चलते शिवभक्तों ने स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला में मोक्षदायिनी तट पर आस्था की डुबकी लगाने के बाद शिवधाम की यात्रा प्रारंभ की। नीलकंठ महादेव मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला सांध्यकालीन आरती के बाद तक चलता रहा। इस मौके पर तीर्थनगरी के विभिन्न शिवालयों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


नीलकंठ मंदिर समिति अध्यक्ष धन सिंह राणा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर शिवभक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शिवालय में जलाभिषेक के लिए शिवभक्त वाहन और पैदल मार्ग से नीलकंठधाम पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में शिवभक्तों के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed