फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bully Bai App: Mumbai Police arrested youth from uttarakhand kotdwar

बुल्ली एप मामला: उत्तराखंड से एक और गिरफ्तारी, कोटद्वार के युवक को अपने साथ ले गई मुंबई पुलिस

Thu, 06 Jan 2022 12:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 06 Jan 2022 12:02 PM IST
सार

बुल्ली बाई एप मामले में अब तक उत्तराखंड से दो गिरफ्तारी हो चुकीं हैं। जिसमें एक युवती रुद्रपुर से और एक युवक कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Bully Bai App: Mumbai Police arrested youth from uttarakhand kotdwar
mayank rawat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुल्ली बाई एप प्रकरण में मुंबई साइबर पुलिस ने कोटद्वार के शिब्बूनगर निवासी 21 वर्षीय युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस आरोपी युवक को लेकर मुंबई रवाना हो गई है। 

विज्ञापन


मुंबई वेस्ट साइबर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक अमर कांमले ने बताया कि मुंबई की एक महिला ने उसकी फोटो में आपत्तिजनक कमेंट कर ट्वीटर पर डालने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच में कोटद्वार के युवक का नाम भी सामने आया था।

विज्ञापन

 

बुल्ली बाई एप: उत्तराखंड से जुड़े तार, मुंबई पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार, तस्वीरें अपलोड करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बताया कि वह अपने दो अन्य पुलिस कर्मी साथियों के साथ मंगलवार सुबह कोटद्वार पहुंच गए थे। युवक की लोकेशन पता करने के बाद रात के करीब डेढ़ बजे कोटद्वार पुलिस के सीआईयू निरीक्षक मो. अकरम और एसएसआई जगमोहन रमोला को साथ लेकर युवक के राजेंद्र नगर कालोनी शिब्बूनगर स्थित आवास पर छापा मारा।


पूछताछ करने के बाद रात के दो बजे आरोपी युवक मयंक रावत पुत्र प्रदीप रावत को गिरफ्तार कर कोटद्वार पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बुधवार सुबह युवक का मेडिकल और कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसके बाद उसे कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर मुंबई ले जाया गया है।

आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले ग्रुप से जुड़ा हुआ पाया गया मयंक

एसआई कांमले ने बताया कि मयंक रावत दिल्ली के जाकिर हुसैन कालेज में बीएससी का छात्र है। ओमिक्रॉन के कारण कॉलेज बंद होने पर वह इन दिनों कोटद्वार अपने घर आया हुआ था। बताया कि बुल्ली बाई नाम के ट्वीटर हैंडल से मयंक ने महिला की फोटो को अपने ट्वीटर एकाउंट से शेयर किया था। मयंक बुल्ली बाई ट्वीटर हैंडल पर इस प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले ग्रुप से जुड़ा हुआ पाया गया है। मुंबई की महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 

रुद्रपुर से एक युवती गिरफ्तार

चर्चित बुल्ली बाई एप मामले में मंगलवार को मुंबई की साइबर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक युवती को गिरफ्तार किया था। बताया गया कि यह युवती इंटरमीडिएट पास है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि श्वेता सिंह नाम की युवती को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि श्वेता तीन अकाउंट संचालित कर रही थी। फिलहाल उसके एक ही अकाउंट के बारे में जानकारी मिल सकी है। ट्विटर के जरिये उसने समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगवाई थी।

बताया जा रहा है कि बुल्ली बाई एप पर समुदाय विशेष की 100 से ज्यादा महिलाओं के फोटो अपलोड किए गए हैं। इन फोटो पर उनकी बोली लगाई जा रही है। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद सोमवार को बेंगलूरु से एक युवक को गिरफ्तार किया था। इंजीनियरिंग का यह छात्र विशाल खालसा सुपरमिस्ट नाम से अकाउंट चला रहा था। सब कुछ पंजाबी में लिखा हुआ था। कुछ दिन बाद उसने अपने अकाउंट का नाम भी बदल दिया था।

उत्तराखंड एसटीएफ भी सक्रिय 
गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसटीएफ को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसटीएफ अपने स्तर से जानकारियां जुटा रही है। तमाम सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही इस तरह की एप पर भी नजर रखी जा रही है। हालांकि, अभी तक उत्तराखंड में किसी पीड़ित का नाम सामने नहीं आया है। एसटीएफ के अंतर्गत दोनों साइबर थानों की पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है। 

युवती के स्थानीय संपर्कों की जुटाई जा रही जानकारी

बुल्ली बाई एप के मामले में गिरफ्तार रुद्रपुर की युवती को बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस पूछताछ के लिए पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। पुलिस मामले में युवती के स्थानीय संपर्कों के साथ ही नेपाली युवक के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

महाराष्ट्र पुलिस ने बुल्ली बाई एप पर समुदाय विशेष की महिलाओं को नीलामी के नाम पर अपमानित करने के मामले में आईटी एक्ट आदि में केस दर्ज किया था। इस मामले में बेंगलुरु में एक युवक की गिरफ्तारी के बाद रुद्रपुर निवासी युवती का नाम सामने आने पर मंगलवार को महाराष्ट्र से पहुंची चार सदस्यीय पुलिस टीम ने आदर्श कालोनी निवासी युवती को गिरफ्तार किया था।

महाराष्ट्र पुलिस ने उससे पूछताछ के लिए न्यायालय से पांच दिन का ट्रांजिट रिमांड भी ले लिया था, लेकिन मंगलवार को महाराष्ट्र से महिला पुलिस टीम के देर शाम तक न पहुंच पाने के कारण उसे नहीं ले जाया जा सका था। बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस की इंस्पेक्टर शुभांगी और कांस्टेबल सपना के पहुंचने के बाद पुलिस युवती को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय सिंह ने बताया कि इस मामले की पूरी जांच महाराष्ट्र पुलिस की ओर से की जा रही है।

कोटद्वार में पकड़े गए आरोपी युवक का इंतजार करती रही पुलिस 
स्थानीय पुलिस के अनुसार, बुल्ली बाई एप मामले में पौड़ी जिले के कोटद्वार में एक और युवक की गिरफ्तारी के बाद रुद्रपुर कोतवाली में महाराष्ट्र पुलिस उस युवक का इंतजार करती रही। महाराष्ट्र पुलिस दोनों ही आरोपियों को रुद्रपुर कोतवाली से महाराष्ट्र लेकर जाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन वहां की पुलिस किन्हीं कारणों के चलते युवक को यहां नहीं ला सकी। इस वजह से महाराष्ट्र पुलिस अकेले युवती को ही ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed