फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bully Bai App: Mumbai Police arrested dehradun woman today

बुल्ली बाई एप: उत्तराखंड से जुड़े तार, मुंबई पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार, तस्वीरें अपलोड करने का आरोप

Tue, 04 Jan 2022 05:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 04 Jan 2022 05:42 PM IST
सार

मुंबई साइबर सेल ने सोमवार को बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के छात्र को हिरासत में लिया था, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Bully Bai App: Mumbai Police arrested dehradun woman today
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

चर्चित बुल्ली बाई एप मामले के तार उत्तराखंड से भी जुड़े हैं। मुंबई की साइबर पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक युवती को गिरफ्तार किया है। यह युवती इंटरमीडिएट पास है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। आरोप है कि उसने ट्विटर के माध्यम से समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगवाई थी। बताया जा रहा है कि वह तीन अकाउंट संचालित कर रही थी। मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड में उसे महाराष्ट्र लेकर गई है। इधर, इस मामले में उत्तराखंड पुलिस मुंबई पुलिस से जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुल्ली बाई एप पर समुदाय विशेष की 100 से ज्यादा महिलाओं के फोटो अपलोड किए गए हैं। इन फोटो पर उनकी बोली लगाई जा रही है। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने इस मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पड़ताल करने के बाद सोमवार को बेंगलूरु से एक युवक को गिरफ्तार किया था। इंजीनियरिंग का यह छात्र विशाल खालसा सुपरमिस्ट नाम से अकाउंट चला रहा था। सब कुछ पंजाबी में लिखा हुआ था। कुछ दिन बाद उसने अपने अकाउंट का नाम भी बदल दिया था।

विज्ञापन

इसी क्रम में पड़ताल करते हुए पता चला कि एक जनवरी को भी एक पोस्ट हुई थी। यह पोस्ट जाट खालसा नाम के ट्विटर हैंडल से किया गया था। तलाश करते हुए पुलिस इस युवती तक पहुंच गई। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने बताया कि श्वेता सिंह नाम की युवती को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने शुरुआती जानकारी के आधार पर बताया कि श्वेता तीन अकाउंट संचालित कर रही थी। फिलहाल उसके एक ही अकाउंट के बारे में जानकारी मिल सकी है। ट्विटर के जरिये उसने समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगवाई थी।


उत्तराखंड एसटीएफ भी हुई सक्रिय 

महिला की गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड एसटीएफ को भी सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसटीएफ अपने स्तर से जानकारियां जुटा रही है। तमाम सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही इस तरह के एप पर भी नजर रखी जा रही है। कुछ दिन पहले इस तरह का एक और एप चर्चा में आया था। हालांकि, अभी तक उत्तराखंड में किसी पीड़ित का नाम सामने नहीं आया है। एसटीएफ के अंतर्गत दोनों साइबर थानों की पुलिस इस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

चार भाई-बहन हैं श्वेता के, माता पिता की हो चुकी है मौत 

श्वेता सिंह रुद्रपुर की रहने वाली है। उसके पिता एक कंपनी में काम करते थे। गत वर्ष उनकी कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि माता की मौत 2011 में हो गई थी। उसकी दो बहनें और एक भाई हैं। एक बहन बीकॉम कर रही है और अन्य दोनों भाई बहन भी पढ़ाई कर रहे हैं। श्वेता खुद भी इंटरमीडिएट पास है और वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसके परिवार का खर्च वात्सल्य योजना के तीन हजार रुपये और पिता की कंपनी की ओर से दिए जाने वाले 10 हजार रुपये से चलता है। हालांकि, इस काम से उसे रुपये मिल रहे थे या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

बेंगलुरु से इंजीनियरिंग का छात्र गिरफ्तार

इससे पहले मुंबई साइबर सेल ने सोमवार को बेंगलुरु से इंजीनियरिंग के छात्र को हिरासत में लिया था, जिसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने पुलिस को बुल्ली बाई एप के डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

उल्लेखनीय है कि बुल्ली बाई एप कुछ दिन से सुर्खियों में है। महिलाओं की अश्लील तस्वीरों को एक अज्ञात समूह इंटरनेट प्लेटफॉर्म गिटहब का उपयोग करके एक एप पर अपलोड कर रहा है और उन्हें एप पर बुल्ली डील ऑफ द डे के नाम से साझा किया जा रहा है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पिछले साल जुलाई माह में प्राथमिकी दर्ज की थी, परंतु आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

क्यों चर्चा में है बुल्ली बाई एप?

बुल्ली बाई एप को खोलने पर एक मुस्लिम महिला की तस्वीर बुल्ली बाई के तौर पर सामने आती है। ट्विटर पर अधिक फॉलोवर वाली मुस्लिम महिलाएं जिनमें पत्रकार भी शामिल है, इसमें उनकी तस्वीरें अपलोड की गई हैं। मामले में पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed