फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bulldozer ran in Bodyguard, 11 houses were razed

Dehradun News: बॉडीगार्ड में चला बुलडोजर, जमींदोज किए गए 11 आशियाने

Sat, 08 Jun 2024 03:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran in Bodyguard, 11 houses were razed
I
विज्ञापन

IIएनजीटी के आदेश पर किए गए सर्वे में मार्च 2016 के बाद चिह्नित किए गए थे ये अतिक्रमण
I
I
I
I जाखन क्षेत्र की मलिन बस्ती बॉडीगार्ड में अतिक्रमण कर बनाए गए घरों में नगर निगम का बुलडोजर चला। छह घंटे की कार्रवाई के दौरान 11 मकान तोड़े गए। इससे मलिन बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वह कुछ न कर सके। शाम चार बजे तक कार्रवाई पूरी कर टीम लौट गई।
I
I
I
Iएनजीटी के आदेश पर रिस्पना किनारे अतिक्रमण को लेकर निगम ने सर्वे किया था। इस दौरान 524 अतिक्रमण निगम की टीम को मिले थे, जिनमें 89 अतिक्रमण निगम की संपत्ति पर मिले थे। जांच के दौरान 15 मकानों को कार्रवाई की जद से बाहर कर दिया गया था। इसमें 74 अतिक्रमण शेष रह गए थे। निगम ने दो दिनों तक कार्रवाई करते हुए 54 अतिक्रमण हटा दिए थे, जबकि 20 मकान शेष रह गए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में हुए विरोध और राजनीतिक हस्तक्षेप के बाद बचे 20 मकानों की फिर जांच हुई तो नौ और अतिक्रमण कार्रवाई की जद से बाहर हो गए। निगम को इन 11 मकानों पर कार्रवाई करनी थी, लेकिन मतगणना में पुलिस-प्रशासन की व्यस्तता के कारण पुलिस बल नहीं मिल पा रहा था। इस कारण अभियान बीच में ही रुक गया। मंगलवार को मतगणना संपन्न होने के बाद निगम ने फिर से पुलिस बल मांगा तो बृहस्पतिवार शाम को फोर्स मिल गई।
विज्ञापन

I
Iशुक्रवार सुबह अपर तहसीलदार विवेक राजौरिया, नगर आयुक्त गौरव कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, कर अधीक्षक राहुल कैंथोला के नेतृत्व में टीम पुलिस पल के साथ सुबह 10 बजे कार्रवाई स्थल पर पहुंच गई। निगम ने एक के बाद एक रीना, नवाब, राहुल, अनीश, सावित्री और अजय के मकान सहित 11 अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए उनको तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
I
I
Iविरोध की आशंका के चलते भारी पुलिस बल था तैनात
I
Iजाखन क्षेत्र में बड़े विरोध की आशंका थी। इसके चलते निगम ने फोर्स की मांग की थी। सीओ, इंस्पेक्टर, एसआई सहित 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इनके अलावा निगम की टीम में भी 60 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी, मजदूर मौजूद रहे। अभियान में तीन जेसीबी लगाई गई थीं। आपात स्थिति के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहीं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed