{"_id":"63949d5d09dbe07ef7431d1f","slug":"bull-fight-ten-year-old-innocent-died-in-bullfight-rishikesh-uttarakhand-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: सांडों की लड़ाई में दस साल के मासूम की गई जान, मां के साथ स्कूटी पर था स्कूल जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: सांडों की लड़ाई में दस साल के मासूम की गई जान, मां के साथ स्कूटी पर था स्कूल जा रहा
Sat, 10 Dec 2022 08:33 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:33 PM IST
सार
अपर्णा तिवारी अपने 10 वर्षीय बेटे आराध्य को स्कूटी से गढ़ी श्यामपुर स्थित स्कूल छोड़ने जा रही थी। श्यामपुर चौकी से पहले दो लावारिस सांड आपस में लड़ रहे थे। सांडों की लड़ाई के दौरान स्कूटी को टक्कर लगी और दोनों नीचे गिर गए। इस दौरान बच्चे की जान चली गई।
विज्ञापन
सांडों की लड़ाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्यामपुर में एक स्कूटी दो सांडों के आपसी लड़ाई की चपेट आ गई। दुर्घटना मे स्कूटी सवार 10 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को पहले सरकारी अस्पताल फिर एम्स में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को बापू ग्राम के बीस बीघा की गली नंबर 3 निवासी अपर्णा तिवारी अपने 10 वर्षीय बेटे को आराध्य तिवारी स्कूटी से गढ़ी श्यामपुर स्थित स्कूल छोड़ने जा रही थी। श्यामपुर चौकी से पहले जेजे ग्लास फैक्टरी के पास दो लावारिस सांड आपस में लड़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Haridwar News: घर से आठ माह का मासूम चोरी, जिलेभर में नाकाबंदी, शनि दान मांगने आए साधु की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
सांडों की लड़ाई के दौरान स्कूटी को टक्कर लगी और दोनों नीचे गिर गए। बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आई। 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से से बच्चे का उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको एम्स रेफर कर दिया। एम्स में रात को उपचार के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बच्चे का पीएम कराने से मना कर दिया। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के बच्चे के शव को परिजनों का सौंप दिया।