फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   builder save srvice tax in dehradun

ग्राहक से ही लोन लेकर चूना लगा रहे बिल्डर

Mon, 25 Aug 2014 12:48 PM IST
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून
प्रवेश कुमारी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 25 Aug 2014 12:48 PM IST
विज्ञापन
builder save srvice tax in dehradun

आकाश को एक फ्लैट खरीदना था। उसने एक बिल्डर से संपर्क किया, जिसका देहरादून के पॉश इलाके में निर्माण चल रहा था।

विज्ञापन


सर्विस टैक्स में बड़े लेवल पर गोलमाल

इस इमारत में बन रहे फ्लैट का कब्जा दो साल में मिलना था। 20 लाख के इस फ्लैट के लिए बिल्डर ने उससे 30:30:40 के रूप में पेमेंट तय किया। खेल यह किया गया कि 30 फीसदी राशि यानी छह लाख रुपए ग्राहक के एकाउंट से लोन के रूप में लिए गए।

कब्जे के वक्त यह लोन ग्राहक को चुकता दिखा दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में कहीं भी ‘सर्विस’ साबित न होने से बिल्डर सर्विस टैक्स, जो कि 12.36 फीसदी की दर से तकरीबन 75 हजार बनता था, हजम कर गया। सर्विस टैक्स में बड़े लेवल पर कुछ इसी तरह का गोल-माल चल रहा है।
विज्ञापन


राजधानी देहरादून में बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी का धंधा फल-फूल रहा है। बाहरी ग्राहक भी शांति की तलाश में दून में फ्लैट, जमीन खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इस से बिल्डरों की चांदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक से होने वाली कमाई पर टैक्स न भरना पड़े, इसके लिए उन्होंने जुगत लगाई है। बिल्डर ग्राहक से ही लोन ले सर्विस टैक्स का चूना लगा रहे हैं। इस तरह की बड़ी शिकायतें सर्विस टैक्स विभाग को पहुंच रही है।

आलम यह है कि प्रॉपर्टी डीलरों के पास ही सर्विस टैक्स का सबसे ज्यादा पैसा फंसा है। इसका प्रतिशत 70 के आस-पास है। खुद विभागीय अधिकारी प्रॉपर्टी डीलरों के इस नए तरीके से टैक्स चोरी का तोड़ नहीं ढूंढ पा रहे हैं।


सूचनाएं एकत्र कर रहे, कार्रवाई होगी
बिल्डरों के ग्राहकों से लोन ले सर्विस टैक्स दबाने की कई शिकायतें मिल रही हैं। इनके खिलाफ सूचनाएं एकत्र की जा रही हैं। इसकेबाद इन पर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्य में समस्या ट्रांजेक्शन से जुड़े सुबूतों के न होने की आ रही है।
- आरपी सिंह, डिप्टी कमिश्नर, सेंट्रल एक्साइज, कस्टम, सर्विस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed