फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget Uttarakhand Government seeks suggestions from public for budget in line with public sentiment

Uttarakhand: जनभावनाओं के अनुरूप बजट के लिए सरकार ने मांगे जनता से सुझाव, 31 जनवरी को हितधारकों से संवाद

Thu, 30 Jan 2025 11:29 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Jan 2025 11:29 AM IST
सार

जनभावनाओं के अनुरूप बजट के लिए सरकार ने जनता से सुझाव मांगे हैं।  31 जनवरी को सरकार हितधारकों से संवाद करेगी। नौ फरवरी तक सुझाव दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Budget Uttarakhand Government seeks suggestions from public for budget in line with public sentiment
मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल की है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘जनता का बजट, जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनेगा बजट हमारा’ स्लोगन के तहत देवभूमि की जनता से सुझाव मांगे हैं। सुझावों के लिए सरकार 31 जनवरी को राजपुर रोड स्थित एक होटल में हितधारकों के साथ संवाद भी करेगी।

विज्ञापन

वित्त मंत्री अग्रवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने बजट से पूर्व जनता के सुझाव लेने की परंपरा शुरू की है। इसी परंपरा के तहत देवभूमि की जनता से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण को लेकर सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। बजट निर्माण प्रक्रिया में जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 9 फरवरी 2025 तक बजट सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: 108 सेवा होगी प्रभावी...तय समय पर एंबुलेंस नहीं मिली तो संचालन कंपनी पर लगेगा तीन गुना जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि फोन नंबर 9520820683 पर या budget-uk@nic.in ईमेल के माध्यम से बजट निर्माण से पूर्व सुझाव भेजे जा सकते हैं। सचिव वित्त दिलीप जावलकर के मुताबिक, जनभावना के अनुरूप बजट तैयार करने के लिए जन संवाद का आयोजन भी किया जा रहा है। इस बार बजट पर जन संवाद देहरादून में होगा, जिसमें प्रदेश भर के हित धारकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed