फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   108 emergency service will be made effective and accountable in Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: 108 सेवा होगी प्रभावी...तय समय पर एंबुलेंस नहीं मिली तो संचालन कंपनी पर लगेगा तीन गुना जुर्माना

Thu, 30 Jan 2025 09:46 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 30 Jan 2025 09:46 AM IST
सार

108 एंबुलेंस का बेड़ा बढ़ेगा और रिस्पांस टाइम कम होगा। तय समय सीमा के भीतर एंबुलेंस न मिलने पर संचालन कंपनी पर तीन गुना जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन
108 emergency service will be made effective and accountable in Uttarakhand News in hindi
एंबुलेंस (प्रतीकात्मक) - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में 108 आपातकालीन सेवा को प्रभावी और जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर एंबुलेंस की बैकअप व्यवस्था रहेगी। प्रदेश सरकार 108 एंबुलेंस के बेड़े को बढ़ाकर 272 से 334 करने जा रही है। इसके अलावा पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में एंबुलेंस संचालन के लिए अलग-अलग रिस्पॉस टाइम तय किया गया है।

विज्ञापन


दुर्घटना के दौरान जरूरतमंद व्यक्ति को एंबुलेंस की लोकेशन की सटीक जानकारी दी जाएगी। तय समय सीमा पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर सेवा दाता कंपनी पर तीन गुना जुर्माना लगाया जाएगा।बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अपने आवास पर स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को 108 आपातकालीन सेवा को सुलभ बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मरीजों के साथ व्यवहार ठीक न होने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
स्वास्थ्य मंत्री ने एंबुलेंस की जवाबदेही तय कर रिस्पांस टाइम कम से कम करने को कहा। पर्वतीय क्षेत्र में एंबुलेंस का रिस्पॉंस टाइम 18 से 20 मिनट और मैदानी इलाकों में 15 मिनट तय किया जाएगा। साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति को एंबुलेंस की सटीक लोकेशन की सूचना भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे एंबुलेंस के आने की जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.रावत ने कहा कि रिस्पॉंस टाइम की तय समय सीमा के भीतर एंबुलेंस न मिलने पर सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर तीन गुना जुर्माना लगाया जाएगा। ड्राइवर या मेडिकल स्टॉफ का मरीजों के साथ व्यवहार ठीक न होने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मरीजों को चिकित्सालय में एक ही एंबुलेंस से पहुंचाया जाएगा।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था...अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ने वाले सभी मार्ग होंगे चौड़े

अब रास्ते में अलग एंबुलेंस नहीं बदलनी पड़ेगी। इसके लिए जिलों बैकअप में एंबुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। जिन विकासखंडों में एंबुलेंस की कमी है, वहां एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में प्रभारी महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ.सुनीता टम्टा, निदेशक स्वास्थ्य डॉ.मनोज उप्रेती, संयुक्त निदेशक तुहिन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed