फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   budget released for all weather road

मोदी सरकार का उत्तराखंड को तोहफा, इस योजना के लिए जारी किए तीन हजार करोड़

Tue, 14 Mar 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
budget released for all weather road
- फोटो : demo pic

सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने उत्तराखंड को एक खास तोहफा द‌िया है। पर्यटन को ध्यान में रखते हुए चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के तहत केंद्र सरकार ने तीन हजार करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। 

विज्ञापन


इस धनराशि से परियोजना की ऑल वेदर रोड बनाई जाएगी। चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसे प्रधानमंत्री की ओर से श्रद्धालुओं के लिए तोहफा माना जा रहा है। इस परियोजना से चारधाम दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों को बहुत आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन


चारधाम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना 12 हजार करोड़ की है। इसमें ऑल वेदर रोड के अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्रों में पहाड़ों को बांधने, सड़कों का चौड़ीकरण, सुरंग आदि शामिल हैं। जिस प्रोजेक्ट की डीपीआर बनाकर राष्ट्रीय सड़क, परिवहन एवं भूतल मंत्रालय को भेज दी जाती है, उसकी प्रस्तावित धनराशि को केंद्र स्वीकृत करके जारी कर देता है। ऑल वेदर रोड के संबंध में केंद्र ने धनराशि जारी कर दी है। इससे प्रोजेक्ट पर जल्दी ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट के तहत 900 किमी लंबी सड़क बनाई जानी है। इस राजमार्ग में 13 बाईपास, दो सुरंग, 25 बड़े पुल, 125 छोटे पुल और तीन फ्लाई ओवर का निर्माण होना है। इस परियोजना के तहत पहला हाई वे ऋषिकेश से रुद्र प्रयाग तक बनेगा। इसकी अनुमानित लागत 4784 करोड़ रुपये है। दूसरा हाई वे ऋषिकेश से धरासू तक पहुंचेगा। इसके बाद यह मार्ग दो भागों में बंटकर यमुनोत्री और गंगोत्री जाएगा। इसकी लागत 5626.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। तीसरा हाईवे टनकपुर से पिथौरागढ़ प्रस्तावित है।

 
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के पूरा होने से सिख धर्मस्थलों तथा फूलों की घाटी समेत अन्य दर्शनीय स्थलों तक श्रद्धालुओं और सैलानियों का पहुंचना आसान हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ पैदल पट्टी, ट्रकों के ले बाई तथा हेलीपैड जाने के लिए संकेतक लगाए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने धनराशि जारी किए जाने की पुष्टि की और केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed