{"_id":"5aba548a4f1c1ba3238b7751","slug":"budget-for-uttarakhand-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों के लिए 41.50 करोड़ का बजट जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में मेडिकल कॉलेजों के लिए 41.50 करोड़ का बजट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 27 Mar 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
शासन ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के आखिरी वक्त श्रीनगर, दून और अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए 41.50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इससे मेडिकल कालेजों में निर्माण से संबंधी अड़चनें दूर हो सकेंगी।
विज्ञापन
तीनों मेडिकल कालेज अभी तक बजट का इंतजार कर रहे थे। बजट नहीं मिलने से अल्मोड़ा और दून मेडिकल कालेज में निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसे लेकर कई बार बैठक भी हुई थीं, बहरहाल अब वित्तीय वर्ष खत्म होने से कुछ दिन पहले शासन ने बजट जारी किया है। इसमें सबसे ज्यादा 29 करोड़ का बजट दून मेडिकल कालेज को मिला है।
विज्ञापन
वहीं, प्रस्तावित अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में भी भवन निर्माण से जुड़े कार्य से लेकर चिकित्सीय उपकरण आदि को खरीदा जाना है। अधूरे कार्य के चलते ही 2018-19 से यहां एमबीबीएस कोर्स तक शुरू नहीं हो सका था।
विज्ञापन
हालांकि, चिकित्सा- शिक्षा विभाग ने अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के लिए 55 करोड़ की मांग की थी, लेकिन 10 करोड़ की स्वीकृत हो पाए हैं। साथ ही श्रीनगर मेडिकल कालेज के लिए भी ढाई करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। साथ ही चंपावत नर्सिंग कालेज के लिए एक करोड़ का बजट जारी हुआ है।