फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget estimates are far away from actual expenditure Uttarakhand news in Hindi

Uttarakhand: वास्तविक खर्च से काफी दूर हो जाता है बजट का अनुमान, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Thu, 29 Feb 2024 10:42 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 29 Feb 2024 10:42 AM IST
सार

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच साल के दौरान बजट अनुमान और वास्तविक खर्च में 14 से 19 प्रतिशत तक का अंतर रहा है।

विज्ञापन
Budget estimates are far away from actual expenditure Uttarakhand news in Hindi
money - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश सरकार बजट का जो अनुमान लगाती है, वास्तविकता में वह उतना खर्च नहीं कर पाती। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक 2022-23 के वित्त लेखा और वार्षिक वित्तीय लेखा विवरण इस बात की तस्दीक करते हैं।

विज्ञापन


इनके मुताबिक, पिछले पांच साल के दौरान बजट अनुमान और वास्तविक खर्च में 14 से 19 प्रतिशत तक का अंतर रहा है। यानी सरकारों ने अनुमान से कम बजट खर्च किया। सदन में पेश हुए कैग के विनियोग लेखा के आधार पर तैयार रिपोर्ट में सरकार के बजट प्रबंधन का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन


मिसाल के तौर पर 2022-23 में सरकार 51,290 का बजट अनुमान था, लेकिन महालेखाकार को खर्च का वास्तविक आंकड़ा 43,773 करोड़ का उपलब्ध कराया। इस तरह सरकार ने अनुमान से 7517 करोड़ रुपये कम खर्च किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष  2018-19 2019-20 2020-21 2021-22  2022-23
बजट अनुमान 37,334 40 539 44,461 48,193  51,290
वास्तविक आंकड़े 32,196  32,859   37,091  38,929    43,773
अंतर प्रतिशत 14  19 17 19    15

वेतन, पेंशन, सब्सिडी का खर्च बढ़ा, विकास के लिए धन की कमी

रिपोर्ट बताती है कि सरकार का प्रतिबद्ध खर्च जिसमें वेतन, पेंशन, सब्सिडी, ब्याज भुगतान शामिल है, बढ़ा है। 2018-19 से 2022-23 के मध्य सरकार ने प्रतिबद्ध खर्च में 21 प्रतिशत की वृद्धि की। जबकि राजस्व खर्च में इसी अवधि के दौरान 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे सरकार को विकास कार्यों के लिए धन की कमी रही। रिपोर्ट के मुताबिक, 2018-19 में सरकार का प्रतिबद्ध खर्च 21570 करोड़ था, जो 2022-23 में बढ़कर 26089 करोड़ हो गया।

पिछले पांच साल में वेतन पर सालाना खर्च 11525 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 13515 करोड़ तक पहुंच गया तो पेंशन का आंकड़ा पांच साल में 5396 करोड़ से 7181 करोड़ तक पहुंच गया। ठीक ऐसी वृद्धि सब्सिडी और ब्याज भुगतान में भी दिखाई दी है।

ये भी पढ़ें...Economic Survey: हरिद्वार की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा, ऊधमसिंह नगर दूसरे स्थान पर, यहां पढ़ें पूरी सूची

864.32 करोड़ के उपयोगिता प्रमाण पत्र लटके

पिछले दो वर्षों के दौरान संबंधित विभाग 864.32 करोड़ रुपये की उपयोगिता प्रमाण पत्र निर्धारित अवधि में उपलब्ध करा पाए। रिपोर्ट में कैग ने इसका प्रमुखता से जिक्र किया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 तक 20.29 करोड़ के एक और 2022-23 में 844.03 करोड़ के 267 उपयोगिता प्रमाण पत्र महालेखाकार प्रस्तुत नहीं किए। 31 मार्च 2022 तक 1390.08 करोड़ के 321 उपयोगिता प्रमाण पत्र बकाया थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed