फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget 2024-25 Uttarakhand government sought suggestions from the public for new financial year budget

Budget 2024: नए वित्तीय वर्ष के बजट के लिए प्रदेश सरकार ने जनता से मांगे सुझाव, हितधारकों के साथ करेंगे संवाद

Thu, 21 Dec 2023 11:23 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Dec 2023 11:23 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, राज्य का बजट जनता का बजट होगा। बजट को जनता के सुझाव पर जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Budget 2024-25 Uttarakhand government sought suggestions from the public for new financial year budget
बैठक लेते सीएम धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए प्रदेश सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। बजट को जनभावनाओं के अनुरूप बनाने के लिए सरकार ने बजट पर आम लोगों से सुझाव मांगे हैं। 10 जनवरी 2024 तक कोई भी व्यक्ति बजट पर अपने सुझाव वेबसाइट, ई-मेल, व्हाट्सएप के माध्यम से सरकार को भेज सकते हैं।

विज्ञापन


वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया, राज्य का बजट जनता का बजट होगा। बजट को जनता के सुझाव पर जनभावनाओं के अनुरूप बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने राज्य के वर्ष 2024-25 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन

कहा, प्रदेश का आम बजट बनाने में कुछ सुधार शुरू किए हैं। इसमें विभिन्न विभागों व सार्वजनिक संस्थाओं में कार्यरत मानव संसाधन की सटीक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया। पहली बार विभागाध्यक्ष के स्तर पर आईएफएमएस पोर्टल पर स्वीकृत व कार्यरत पदों का पूर्ण विवरण भरने के बाद ही बजट की मांग करने का प्रावधान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बजट पर हितधारकों के साथ किया जाएगा संवाद
अग्रवाल ने बताया, सचिव स्तर पर विभाग में संचालित योजनाओं के लिए जेंडर बजट का प्रावधान करने की व्यवस्था की गई है। बजट तैयार करने में जनता की सहभागिता के लिए पिछले वर्ष में प्राप्त सुझाव का संज्ञान लेने के लिए सभी सचिवों को निर्देश दिए गए। नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट के लिए लोगों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।



ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मूल निवास प्रमाणपत्र है तो स्थायी की जरूरत नहीं...युवाओं के मुखर होने के बाद सीएम ने दिए निर्देश

10 जनवरी 2024 तक वेबसाइट https://budget.uk.gov.in/feedback ,http://https://budget.uk.gov.in/feedback ईमेल budget- uk@nic.in और व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9520820683 पर सुझाव भेज सकते हैं। अग्रवाल ने बताया, पिछले साल की तरह इस बार भी बजट पर हितधारकों के साथ संवाद किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed