फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Budget 2022: businessman and public did not like budget

Budget 2022: कोरोनाकाल में नहीं मिला राहत का ‘बूस्टर’, व्यापारियों और आम लोगों ने बताया सिर्फ झुनझुना

Tue, 01 Feb 2022 05:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 01 Feb 2022 05:34 PM IST
सार

कोरोनाकाल में आर्थिक तंगी से जूझने वाले व्यापारियों को पैकेज के रूप में बूस्टर डोज मिलने की उम्मीद लगी थी। लेकिन बजट ने व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग के लोगों को निराश किया है।

विज्ञापन
Budget 2022: businessman and public did not like budget
Budget 2022 : केंद्रीय वित्त मंत्री ने बजट पेश किया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल का मंगलवार को चौथा बजट जारी किया। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए आम बजट से आम लोगों को बड़ी उम्मीद थी।

विज्ञापन


लोगों को निराश किया
कोरोनाकाल में आर्थिक तंगी से जूझने वाले व्यापारियों को पैकेज के रूप में बूस्टर डोज मिलने की उम्मीद लगी थी। लेकिन बजट ने व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग के लोगों को निराश किया है। उनका कहना है कि महंगाई रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। सरकार ने आम लोगों को सिर्फ झुनझुना थमाया है।
विज्ञापन


Budget 2022: विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर बनाया गया यह बजट निराशाजनक- हरीश रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दो सालों से कोरोना का सर्वाधिक असर बाजार पर पड़ा है। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। घर चलाना तक मुश्किल हो गया है। बजट से काफी उम्मीद थी, जो निराशा में बदल गई। सरकार ने कपड़े, चप्पल, जूते, हीरे की ज्वेलरी, खेती के सामान, मोबाइल एवं मोबाइल चार्जर पर जरूर कुछ हद तक टैक्स में कमी करने की घोषणा की है, लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।
- अनिल झाम, व्यापारी 

Budget 2022: खेती-किसानी के लिए कई घोषणाएं, गंगा किनारे जैविक खेती से आत्मनिर्भर होंगे किसान 


आयकर स्लैब में बदलाव नहीं होने से नौकरीपेशा कर्मियों और व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। महंगाई के दौर में बड़ी उम्मीद थी कि आयकर छूट सीमा ढाई लाख से बढ़ाकर 3.50 लाख होगी। साथ ही पांच लाख प्लस आयकर श्रेणी में आयकर की दर को दस फीसदी तक किए जाने की संभावना थी, जो अभी 20 फीसदी है। लेकिन निराशा हाथ लगी है।
- सुनील सेठी, व्यापारी 

उत्तराखंड पर्यटन पर निर्भर है। कोरोनाकाल से पर्यटन, होटल और ट्रेवल व्यवसाय पूरी तरह ठप रहा। प्रदेश सरकार से किसी तरह की राहत नहीं मिली। ट्रैवल व्यवसाय से जुड़े लोग अपने वाहनों की किस्त तक जमा नहीं कर पाए। बावजूद सरकार ने किसी प्रकार की ब्याज में सब्सिडी की कोई घोषणा नहीं की।
- सुरेंद्र जैन, ट्रैवल व्यवसायी 

400 वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा का स्वागत है। लेकिन सरकार को पहले से चलने वाली ट्रेनों में साफ-सफाई, खान-पान और दूसरी यात्री सुविधाओं की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। वैसे भी सरकार ट्रेनों और स्टेशनों को पीपीपी मोड पर चलाने की योजना बना रही है। इससे फायदा चंद लोगों को होगा और फायदा आम आदमी को नहीं मिलेगा।
- केतन सहगल, व्यापारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed