{"_id":"2cda17a7b68145c0b2f3fc1e2c1008f4","slug":"btech-student-was-killed-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक के छात्र ने लगाई फांसी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Sep 2013 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में बीटेक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने पंखे से लटककर जान दे दी। क्लेमेंटाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दून के ग्राफिक एरा इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ रहे काशीपुर निवासी बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र आकाश वर्मा पुत्र रमेश वर्मा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
पढ़ें, मसूरी में 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, हंगामा
रात 11 बजे की है घटना
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र दून के बहर रोड़ स्थित एक निजी हास्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर रात तकरीबन ग्यारह बजे जब मृतक के दोस्त उसे खाने के लिए बुलाने उसके रूम में पहुंचे तो छात्र का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
पखें पर लटक रहा था छात्र
काफी देर तक मृतक के दोस्त उसके दरवाजे को खटखटाते रहे, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद छात्रों ने खिड़की से झांककर देखा तो छात्र पंखे पर लटक रहा था।
पढ़ें, राम-राम! युवती ने शराब पीकर 'पब्लिक' को बकी गालियां
अन्य छात्रों ने इसकी सूचना तत्काल हास्टल वार्डन ओर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को पंखे से नीचे उतारा लेकिन तब तक छात्र दम तोड़ चुका था।
हाथ की नसें भी कटी हुई मिली
छात्र ने पंखे पर लटकने से पूर्व अपनी हाथ की नसें भी काट ली थी। पुलिस को छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
पढ़ें, हैवानियत! पत्नी को 'सरिये' से मारकर किया लहुलुहान
सुसाइड नोट में छात्र ने अपने परिजनो से माफी मांगी है और यह भी लिखा है कि वह उनके काम नहीं आ सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है।