फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bsp plan in uttarakhand.

भाजपा-कांग्रेस की नाकामियों को मुद्दा बनाएगी बसपा

Wed, 11 Jan 2017 02:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 11 Jan 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
bsp plan in uttarakhand.
बसपा - फोटो : logo

बसपा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की नाकामियों को मुद्दा  बनाएगी। प्रदेश कार्यालय पर मंगलवार को भारी हंगामे के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बाकी सीटों पर टिकटों को लेकर अगली बैठक 13 जनवरी को होगी।

विज्ञापन


शिवालिक नगर स्थित बसपा प्रदेश कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी की नीतियों पर चुनाव लड़ा जाएगा। जनता को बताया जाएगा कि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा ने बारी-बारी से नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


बसपा को मजबूत करने से ही प्रदेश का चहुमुखी विकास हो सकता है। राव ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस और भाजपा की नाकामियों को उजागर करें और बसपा की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीतियां लोगों को बताएं। बैठक में प्रदेश महासचिव नत्थू सिंह, सूरजमल, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, चौधरी चरण सिंह, सीपी सिंह, रति राम, सतीश कुमार, भीष्म नारायण, ऋषिपाल गौतम, नाथीराम, डॉ. जसपाल सिंह आदि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां, पैसे लेने के आरोपों से खराब हो रही छवि
बसपा प्रदेश कार्यालय पर बैठक से पहले टिकट के लिए पैसे लेने के आरोप पर सवाल करने पर प्रदेश अध्यक्ष भृगुराशन राव ने स्वीकार किया कि ऐसे आरोपों से पार्टी की छवि खराब हो रही है। हालांकि हंगामे को लेकर उन्होंने सफाई दी कि यह कांग्रेस के लोगों की साजिश है। इस बारे में पार्टी सुप्रीमो मायावती से बात की जाएगी। पूरे तथ्यों की जांच की जाएगी, यदि पैसे लेने की बात सामने आई तो वापस कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed