{"_id":"5b1fe4834f1c1bf46e8b7679","slug":"bsp-national-secretary-rajbhar-statement-to-beat-bjp-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के राष्ट्रीय सचिव बोले, भाजपा को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन करेगी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के राष्ट्रीय सचिव बोले, भाजपा को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन करेगी पार्टी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 12 Jun 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
Bsp National Secretary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर ने कहा कि देश के विकास के लिए भाजपा का सत्ता से बाहर होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए बसपा किसी भी दल से गठबंधन कर सकती है।
विज्ञापन
शिवालिकनगर स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित समारोह में राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड में वर्ष 2022 में बहुजन समाज पार्टी अपनी सरकार बनाएगी यदि बसपा की सरकार नहीं भी बनी तो उसके समर्थन के बिना कोई सरकार नहीं बना सकेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से उत्तर प्रदेश में भाजपा की करारी हार हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा पर अभी भी राम मंदिर के मुद्दे पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा का मकसद राम मंदिर बनाना नहीं है, बल्कि केवल लोगों को बरगलाकर आपस में लड़ाना ही उद्देश्य है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने कहा कि राज्य में पार्टी को हर बूथ तक मजबूत बनाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार हरिद्वार आने पर नारसन से लेकर शिवालिकनगर तक उनका जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर शम्सद्दीन, राईन, नरेश गौतम, चौधरी चरण सिंह, सतीश कुमार, नत्थू सिंह, सीपी सिंह, भृगु राशन राव, सूरजमल, प्रदीप चौधरी, सुभाष चौधरी, रविंद्र पनियाला, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी, पूर्व विधायक हरिदास, जयंत चौहान, अनूप सिंह, मुल्कीराज आदि मौजूद थे।