गणतंत्र दिवस पर BSNL लाया बंपर ऑफर, लांच किए बेहद सस्ते प्लान
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर बीएसएनएल ने प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों के लिए नए प्लान बाउचर जारी किए हैं।
149 रुपये के बाउचर से बीएसएनएल नेटवर्क पर 30 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की जा सकेंगी।
वहीं, अन्य नेटवर्क पर ग्राहक 30 मिनट की फ्री लोकल व एसटीडी कॉल्स कर सकेंगे। साथ ही एसटीवी भी जारी किया गया है।
90 दिनों तक मुफ्त कॉल
बीएसएनएल के दूरसंचार परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक महक सिंह ने बताया कि इसके अलावा 439 का प्लान बाउचर भी शुरू किया गया है।
जिसमें 90 दिनों तक बीएसएनएल नेटवर्क पर मुफ्त कॉल की जा सकती है।
दोनों प्लान बाउचर में 30 व 90 दिनों तक प्रतिदिन 30 मिनट तक फ्री कॉल की सुविधा मिलेगी।
किसी भी नेटवर्क पर लोकल व एसटीडी कॉल
बताया कि दोनों प्लान नए प्रीपेड ग्राहकों के साथ दूसरे सर्विस प्रोवाइडर से बीएसएनएल में जुड़ने वाले नए एमएनपी ग्राहकों के लिए भी है।
वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रीपेड ग्राहकों के लिए 26 रुपये का एसटीवी भी जारी किया गया है। जिसमें 26 घंटे तक किसी भी नेटवर्क पर लोकल व एसटीडी कॉल की जा सकती है।
एसटीवी की वैधता 31 मार्च तक है। उप महाप्रबंधक मोबाइल सेवाएं प्रेम सिंह मर्तोलिया ने बताया कि बीएसएनएल की बाजार में लगातार हिस्सेदारी बढ़ रही है।