फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BSE Student dead body found hanging on tree in roorkee, only son in family

रुड़की: बाग में पेड़ से लटका मिला बीएससी के छात्र का शव, घर का था इकलौता चिराग, एक महीने पहले हुई थी शादी

Mon, 06 Apr 2020 07:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुड़ियाला (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुड़ियाला (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Apr 2020 07:14 PM IST
सार

  • बाइक ठीक कराने निकला था छात्र, फिलहाल आत्महत्या मानकर चल रही पुलिस
  • एक मार्च को हुई थी युवक की शादी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन
BSE Student dead body found hanging on tree in roorkee, only son in family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में बाइक रिपेयरिंग कराने घर से निकले बीएससी के छात्र का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मानकर चल रही है। वहीं, बताया जा रहा है कि बीती एक मार्च को ही छात्र की शादी हुई थी। लिहाजा एक महीने बाद ही उसका यह कदम उठाना किसी के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के असल कारण का पता चलेगा।

विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी विपुल परमार (22) पुत्र उपसम एक कॉलेज में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र थे। बीती एक मार्च को विपुल की शादी हुई थी। परिवार वालों के अनुसार, रविवार दोपहर विपुल बाइक ठीक कराने के लिए घर से निकले, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर विपुल की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन रातभर तलाश करने के बाद भी विपुल का कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को परिजनों ने पास के जंगल में खोजबीन की तो गांव के पास ही एक आम के बाग में विपुल की बाइक खड़ी मिली। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कुछ दूरी पर एक पेड़ पर विपुल का शव रस्सी से लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रहा कोई सहारा

सूचना पाकर भगवानपुर विधायक ममता राकेश और थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तेज्जूपुर चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं, भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला घरेलू विवाद में आत्महत्या का लग रहा है, मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

बताया जाता है कि विपुल अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। उनकी मौत के बाद अब परिवार का कोई सहारा नहीं बचा। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सब कुछ तो ठीक चल रहा था, फिर विपुल ने ऐसा कदम उठाया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed