फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: BS-4 Volvo buses will run on Delhi route from today

Dehradun: यात्रियों के लिए राहत की खबर, देहरादून से दिल्ली रूट पर बीएस-4 वॉल्वो बसों का संचालन शुरू

Thu, 02 Jan 2025 02:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 02:58 PM IST
सार

दिल्ली सरकार ने इसी महीने की 24 तारीख को ग्रैप-4 पॉलिशी के तहत बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों पर लगी पाबंदिया हटा दी थी।

विज्ञापन
Dehradun News: BS-4 Volvo buses will run on Delhi route from today
- फोटो : istock

विस्तार

देहरादून से दिल्ली के लिए बीएस-4 मॉडल की वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो गया है। दिल्ली सरकार द्वारा ग्रैप-4 हटाए जाने के सात दिनों के बाद दिल्ली के लिए प्रतिबंधित बसों का संचालन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने इसी महीने की 24 तारीख को ग्रैप-4 पॉलिशी के तहत बीएस-3 और बीएस-4 मॉडल की बसों पर लगी पाबंदिया हटा दी थी। इसके बाद भी उत्तराखंड परिवहन निगम ने बसों का संचालन शुरू नहीं किया था। अधिकारियों की ओर से संचालन शुरू न किए जाने के पीछे की वजह ठंड की वजह से पर्याप्त यात्री न मिलना बताया जा रहा था।
विज्ञापन


Dehradun Accident: चकराता में हरियाणा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, सवार थे आठ लोग, मची चीख पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब 31 दिसंबर से दिल्ली के लिए प्रतिबंधित वॉल्वो बसों का संचालन शुरू हो गया। इस पर ग्रामीण डिपो के एजीएम राजीव गुप्ता ने बताया कि ग्रैप के तहत दिल्ली के लिए 23 वॉल्वो बसों का संचालन बंद था। अब सभी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें लगवाई जाएंगी।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed