फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brutally filmed the murder and kept making fun of the victim

Dehradun News: बेरहमी से हत्या को फिल्माया और पीड़ित का उड़ाते रहे मजाक

Sat, 23 Aug 2025 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Brutally filmed the murder and kept making fun of the victim
Iइसलिए अदालत ने दुर्लभतम से दुर्लभ मामला करार दिया
विज्ञापन

I

I
I

Iसाबिर ने अन्य हत्यारों को दो लाख रुपये की दी थी सुपारी
I
I
I
Iहत्यारों ने ई-रिक्शा चालक की हत्या करते समय मोबाइल से वीडियो बनाया था जिसमें वह पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए उसका मजाक उड़ा रहे थे।
I
Iमेडिकल रिपोर्ट बताती है कि वहशियाना हमले के चलते मृतक की खोपड़ी की हड्डियां टूट गई थीं। उसके चेहरे की हड्डियां तक कुचल गई थीं। उसके दिमाग की झिल्ली फट गई थी। इन वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर एडीजे प्रथम की अदालत ने मामले को दुर्लभतम से दुर्लभ करार दिया। अदालत ने टिप्पणी की कि हत्या को फिल्माने के साथ क्रूरता के साथ अंजाम दिया जो समाज की सामूहिक चेतना को झकझोरता है। इसलिए न्याय के लिए मौत की सजा ही एकमात्र उचित विकल्प है। अदालत ने माना कि यह सुनियोजित हत्या का मामला था।
I
I
I
Iअभियोजन के अनुसार, साबिर अली ने हत्या की साजिश रची क्योंकि वह ई-रिक्शा चालक की पत्नी के साथ अवैध संबंध में था। उसने हत्या के लिए रईस खान को दो लाख रुपये की सुपारी दी थी। रईस ने अरशद, शाहरुख और रवि कश्यप को इस जघन्य अपराध में शामिल किया। ई-रिक्शा चालक को दोस्ती का झांसा देकर साथ लेकर गए फिर उसके सिर पर पत्थरों से क्रूरता पूर्वक हमला किया।
विज्ञापन

I
I
I
Iअदालत ने इन प्रमुख आधानों पर सुनाया मौत का फैसला
I

I
I
I1. अदालत ने पुलिस जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर संतुष्टि जताई।
I
I2. अदालत ने कहा, यह उकसावे में हुआ जुर्म नहीं बल्कि पूर्व नियोजित साजिश रची गई।
I
I
I
I3. टिप्पणी की कि यह मामला समाज की सामूहिक चेतना को हिला देने वाला था। हत्या को फिल्माना और उस पर गर्व महसूस करना, पीड़ित का मजाक उड़ाना और क्रूरता दिखाना, एक विकृत मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे अपराध में आजीवन कारावास की सजा अपर्याप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iबचाव पक्ष की नरमी बरतने की मांग खारिज
I

I
I
Iसजा में नरमी बरतने के लिए बचाव पक्ष ने दलील दी कि दोषियों की उम्र 30 साल से कम है। उनका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। यह उनका पहली बार किया अपराध है। मामला केवल परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है इसलिए फांसी अनुचित है। अदालत ने इन दलीलों को खारिज कर दिया।

I
I
I
Iमुआवजे के एक लाख नहीं दिए तो संपत्ति से वसूले जाएंगे
I

I
I
Iअदालत ने साबिर अली और रईस खान को मृतक के बच्चों के लिए एक लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है जो तीन माह के भीतर नहीं दिया गया तो दोषियों की संपत्ति से वसूले जाने का आदेश है। सभी दोषी 30 दिन के भीतर उच्च न्यायालय नैनीताल में अपील दायर कर सकते हैं। मौत की सजा को उच्च न्यायालय की पुष्टि के बाद ही फांसी दी जाएगी। तब तक दोषियों को देहरादून की जिला जेल में रखा जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed