फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brutal father heinous crime can shocked

एक क्रूर पिता की हैवानियत का सच जानकर रह जाएंगे सन्न, सब्जी काटने वाले चाकू से रेता बेटी का गला

Tue, 18 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
brutal father heinous crime can shocked
d - फोटो : getty images

देहरादून के एक क्रूर पिता की हैवानियत के बारे में जानने के बाद आप सन्न रह जाएंगे। रायपुर स्थित एमडीडीए कॉलोनी में पांच महीने पूर्व हुई सात साल की एलिना की हत्या में पुलिस द्वारा तैयार की गई चार्जशीट में क्रूर पिता की हैवानियत दर्ज है।

विज्ञापन


चार्जशीट में पुलिस ने आरोपित पिता विक्टर डेनियल के आपराधिक इतिहास को भी शामिल किया है। ऐसा इसिलए ताकि साबित किया जा सके कि आरोपित ने आवेश में नहीं, बल्कि साजिश के तहत अपनी ही बेटी को मौत की नींद सुला दिया। 
विज्ञापन


एलिना का शव बीते 16 अप्रैल को रायपुर के डांडा लखौंड के एक खाली प्लॉट से मिला था। जांच के लिए पुलिस उसके घर पहुंची तो बिस्तर खून से सना मिला था।

मैगी में नशीला पदार्थ खिलाकर पहले बेहोश किया

brutal father heinous crime can shocked

बच्चों के पिता विक्टर डेनियल से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उस रात बेटियों को मैगी में नशीला पदार्थ खिलाकर पहले बेहोश किया, फिर मझली बेटी एलिना का सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया।

गला काटे जाने के बाद भी एलिना कई घंटे तक जीवित रही। लेकिन पश्चाताप होने की जगह वह सुबह तक यही सोचता रहा कि बेटी के लाश को कहां ठिकाने लगाया जाए। 

सीओ डालनवाला जया बलूनी ने बताया कि विक्टर डेनियल ने पेशेवर अपराधी की तरह अपनी ही बेटी का कत्ल कर दिया था। उसका आपराधिक इतिहास भी है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दो पेज की चार्जशीट में उसकी पूरी हैवानियत दर्ज है, जिसे जल्द ही कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed