फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games 2024 Uttarakhand got only 100 crore rupees from central government

National Games: केंद्र सरकार से तैयारियों के लिए उत्तराखंड को थी ज्यादा की उम्मीद...मिले केवल 100 करोड़

Thu, 09 Mar 2023 07:53 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Mar 2023 07:53 AM IST
सार

National Games 2024 Update: प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में खिलाड़ियों के साथ ही 18000 लोगों के प्रतिभाग का अनुमान है।

विज्ञापन
National Games 2024 Uttarakhand got only 100 crore rupees from central government
रुपये(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : i stock

विस्तार

उत्तराखंड में साल 2024 में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए राज्य को केंद्र सरकार से 500 करोड़ की उम्मीद थी, लेकिन केंद्र से मात्र 100 करोड़ मिले हैं। खेल विभाग का कहना है कि केंद्र से और मदद मिले इसके प्रयास किए जा रहे हैं, यदि मदद न मिली तो राज्य सरकार अपने संसाधनों से राष्ट्रीय खेल कराने के लिए तैयार है। इसके लिए अधिकतर इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार कर लिया गया है। जो काम अधूरे हैं वे इसी साल अक्तूबर से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन


प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में खिलाड़ियों के साथ ही 18000 लोगों के प्रतिभाग का अनुमान है। राष्ट्रीय खेलों के खिलाड़ियों एवं अन्य टीम ऑफिशियल्यस की आवासीय व्यवस्था के लिए देहरादून और हल्द्वानी में दो खेल गांव विकसित किए जाने हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: अच्छे संकेत...प्रदेश में पांच साल में घटा स्थायी पलायन, स्वरोजगार की दिशा में बढ़े कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए देहरादून और हल्द्वानी दो मुख्य स्थलों के साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश, गूलरभोज, रुद्रपुर, नैनीताल एवं पिथौरागढ़ में प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं। खेलों के आयोजन के लिए 249.97 करोड़ और अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 719.44 करोड़ के खर्च का अनुमान है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से केंद्र सरकार से पहली किश्त के रूप में 500 करोड़ की मांग की गई थी, लेकिन राज्य को फिलहाल केंद्र सरकार से 100 करोड़ मिल पाए हैं।

विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर के मुताबिक खेल विभाग 2024 में राष्ट्रीय खेल कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय खेल पहले आवंटित हो गए थे, लेकिन किसी वजह से यह नहीं हो पाए। खेलों के लिए अधिकतर आधारभूत संरचना तैयार है। जो काम नहीं हो पाए हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

भारतीय ओलंपिक संघ से 34 खेल हैं प्रस्तावित
राष्ट्रीय खेलों में भारतीय ओलंपिक संघ से 34 खेल प्रस्तावित हैं। इनमें आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन बाउलिंग, बाक्सिंग, साइकिलिंग, इक्वीस्टिरियन, फुटबॉल, फैंसिंग, गोल्फ, जिम्नास्टिक, हैण्डबॉल, हॉकी, जूड़ो, क्याकिंग एवं कैनोइंग, नेटबॉल, कबड्डी, खो-खो, शूटिंग, रग्बी, मॉडर्न पैथालॉन, रोईंग, एक्वाटिक्स, स्कवैश, टेबल-टेनिस, ताइक्वांडो, सेलिंग, टेनिस, ट्राईथलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफि्टंग, रेसलिंग, वुशु शामिल है।

समय कम है पर न टीम बनी न प्रशिक्षण शिविर हुए शुरू
राष्ट्रीय खेलों के लिए कम समय बचा है, लेकिन अब तक यह तय नहीं है कि इसमें हमारी कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर भी शुरू नहीं हुए। स्पोर्ट्स कॉलेज में जो मल्टीपर्पज हॉल बने हैं। उसमें दर्शक दीर्घा नहीं है। एथलेटिक्स ट्रेक खराब होने लगा है। राष्ट्रीय खेलों के लिए टीम तैयार तो दूर इसके लिए अभी बैठक तक नहीं हुई। राष्ट्रीय खेलों के लिए कम से कम 8 मल्टीपर्पज हॉल की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed