फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother-in-law was kidnapped and beaten badly, case filed against sisters-in-law

Dehradun News: जीजा का अपहरण कराकर बुरी तरह पिटवाया, सालियों पर केस

Mon, 25 Nov 2024 04:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law was kidnapped and beaten badly, case filed against sisters-in-law
I
विज्ञापन

II- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, कोर्ट मैरिज करने से थे नाराज
I
I
I
Iसिडकुल थाना क्षेत्र में कोर्ट मैरिज करने से नाराज युवती की बहनों ने अपने परिचितों के साथ मिलकर जीजा का अपहरण करवाने के बाद उसे गोदाम पर ले जाकर बुरी तरह पिटवाया। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो बहनों और अन्य के खिलाफ मारपीट, अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, रुचि कुकरेती पत्नी योगेश कुकरेती निवासी कठैत बिल्डिंग कृपाल आश्राम शिव मंदिर के पास सिडकुल ने शिकायत दी। बताया कि उसने योगेश से कोर्ट मैरिज की है। शनिवार को उसके पति के पास कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से फोन आया और लोटस कंपनी आने के लिए कहा। कंपनी जाने के बाद जब बाहर आया तो उसकी बहनें कोमल, रचना और इनके साथ अज्ञात दो-तीन लोगों ने योगेश को रोक लिया। पहले यहां उसे पीटा और फिर अपहरण कर सलेमपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि एक गोदाम में ले जाने के बाद उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आईं। जब इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंची और किसी तरह छुड़ाकर पति को लेकर आई। तब उसकी बहनें और अन्य व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed