फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brother in law killed woman.

देवर ने भाभी पर किया डंडे से वार, मौत

Mon, 10 Nov 2014 05:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Mon, 10 Nov 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
brother in law killed woman.

देहरादून जिले में विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मेंहूवाला गांव में चचेरे देवर ने डंडे से भाभी के सिर पर वार कर दिया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिला पक्ष के लोगों ने कोतवाली में हंगामा
हत्यारोपी को उनके हवाले करने की मांग पर महिला पक्ष के लोगों ने कोतवाली में हंगामा काटा। हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। इसको लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं है।
विज्ञापन


शालू (25) का पति बिट्टू सोमवार की सुबह छह बजे दूध लेने गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे थे। जब वह वापस लौटा तो उसने पिंटू पुत्र स्वर्गीय राजपाल को घर से बाहर भागते हुए देखा। जब वह घर में पहुंचा तो पत्नी बेसुध पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में मातम
उसके सिर से खून बह रहा था। वह पत्नी को लेकर आनन फानन में लाइन जीवनगढ़ स्थित कालिंदी अस्पताल पहुंचा। जहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से गांव में मातम छा गया है।


उसका पांच साल का बेटा अंशु और चार साल की बेटी अंशिका है। महिला का पति मजदूरी करता है। कोतवाल चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हत्या की वजहों को पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed