{"_id":"650edc874ff0c7fc2604fda4","slug":"brother-and-sister-got-burnt-after-coming-in-contact-with-high-tension-electric-line-in-selaqui-dehradun-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: सेलाकुई में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे भाई-बहन, दोनों छत पर उड़ा रहे थे पतंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: सेलाकुई में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे भाई-बहन, दोनों छत पर उड़ा रहे थे पतंग
Sat, 23 Sep 2023 06:23 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:23 PM IST
सार
दोनों भाई बहन डंडे की मदद से बिजली की लाइन से पतंग निकालने लगे, इस दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे।
विज्ञापन
हादसे के दौरान लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सेलाकुई के बायाखाला में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भाई बहन झुलस गए। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।शनिवार को सोनिया (9) और मयंक (6) पुत्र मनोज निवासी बायाखाला किराए के मकान की छत पर पतंग उड़ा रहे थे।
विज्ञापन
पतंग बिजली के तारों में फंस गई। दोनों भाई बहन डंडे की मदद से बिजली की लाइन से पतंग निकालने लगे, इस दौरान तेज धमाका हुआ और दोनों झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर लोग छत पर पहुंचे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...देहरादून: धरना स्थल जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हरीश रावत, किसानों की उठाई आवाज
विज्ञापन
आनन फानन में दोनों को सेलाकुई सिथत निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, यहां से चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मयंक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी मोहन सिंह ने घटना की पुष्टि की।