{"_id":"650e8fb35b6a9e2da10fe2b4","slug":"harish-rawat-reached-protest-site-riding-a-tractor-demanding-increase-compensation-disaster-affected-farmers-2023-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: धरना स्थल जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हरीश रावत, किसानों की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: धरना स्थल जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हरीश रावत, किसानों की उठाई आवाज
Sat, 23 Sep 2023 04:22 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 23 Sep 2023 04:22 PM IST
सार
पूर्व सीएम हरीश रावत ट्रैक्टर में सवार होकर धरना स्थल पर पहुंचे। उनके साथ धरना स्थल पर शामिल होने पहुंच रहे कई कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर जगह-जगह पर रोक लिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे हरीश रावत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आपदा प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। हरदा ट्रैक्टर में सवार होकर धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों की भी भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आपदा से प्रभावित किसानों की मुआवजा राशि बढ़ाए जाने के लिए शनिवार को धरना स्थल पहुंचे। पुलिस ने हाथीबड़कला के पास बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...देहरादून: बागेश्वर सीट से नवनिर्वाचित विधायक पार्वती दास को विधानसभा स्पीकर ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
हरीश रावत का आरोप है कि सरकार ने जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धरना स्थल पर पहुंचने रोका है, लेकिन पार्टी अपनी किसानों के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज को उठाएगी।