फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Brother and sister Death In Suspicious Condition in haridwar, father told reason snakebite

हरिद्वार: भाई-बहन की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने कहा सांप ने डसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 19 May 2020 10:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 May 2020 10:59 PM IST
सार

  • पिता ने पुलिस को सर्प दंश से मौत होने की दी जानकारी

विज्ञापन
Brother and sister Death In Suspicious Condition in haridwar, father told reason snakebite
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार के रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में दो मासूम भाई बहन की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। प्रारंभिक पड़ताल में पिता ने सांप के डस लेने के कारण बेटा-बेटी की मौत होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की हकीकत सामने आ सकेगी।

विज्ञापन


सोमवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र की ठोकर नंबर दस में झोपड़ी में मासूम भाई बहन की मौत होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी पवन डिमरी ने पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन



पूछताछ में मृतक शिवम (ढाई वर्ष) और मासूम मुन्नी (तीन माह ) के पिता रिंकू ने पुलिस को जानकारी दी कि देर रात करीब बारह बजे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब वह उठा तो उनके नजदीक एक काले रंग का सांप दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे माजरा समझते देर न लगी। वह आनन फानन में बच्चों को जिला अस्पताल ले गया, जहां उसके बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। वह फिर शवों को लेकर चंडीघाट पुल के नीचे सपेरा बस्ती में लेकर पहुंचा था, जहां किसी शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। चौकी प्रभारी पवन डिमरी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पेशे से दिहाड़ी मजदूर अपने परिवार के साथ झुग्गी झोपड़ी में रहता है, उसके कुल चार बच्चे थे। एक बेटा एक बेटी की उम्र सात व 12 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed